Breaking Newsझारखण्डताजा खबरदेशमनोरंजनलाइफस्टाइललाइव न्यूज़

सरस्वती पुत्र कवियों ने अपने कविता के द्वारा एक शाम, वीर शहीदों के नाम श्रद्धांजलि अर्पित किया

सरस्वती पुत्र कवियों ने अपने कविता के द्वारा एक शाम, वीर शहीदों के नाम श्रद्धांजलि अर्पित किया

सरस्वती पुत्र कवियों ने अपने कविता के द्वारा एक शाम, वीर शहीदों के नाम श्रद्धांजलि अर्पित किया

 

हजारीबाग: स्थानीय पीडब्ल्यूडी चौक स्थित जोहार एंटरटेनमेंट प्राइवेट लिमिटेड एवं जीएम ग्रुप ऑफ कॉलेज हजारीबाग के संयुक्त तत्वावधान में भव्य कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। जिसमें राष्ट्रीय स्तर के प्रसिद्ध कवि संजय भूषण, सुरेंद्र कौर, नीलम सरोज झारखंडी चंदन प्रजापति खुशबू वर्णवाल अंकिता सिन्हा अमन प्रियदर्शी हर्षित राज धीर सिंह ने अपना जलवा दिखाया।

जोहार एंटरटेनमेंट प्राइवेट लिमिटेड एवं जीएम ग्रुप ऑफ कॉलेज के तत्वावधान में आयोजित इस कवि सम्मेलन का मुख्य थीम एक शाम वीर शहीदों के नाम था। कवि सम्मेलन का प्रारंभ सरस्वती वंदना मुख्य अतिथि उदय भान नारायण सिंह एवं विशिष्ट अतिथि अधिराज नारायण सिंह एवं निदेशक विनय कुमार एवं शंभू कुमार के दीप प्रज्वलन के साथ प्रारंभ किया गया।

इस कवि सम्मेलन में हजारीबाग के अनेक साहित्य प्रेमी एवं विद्वत समाज से जुड़े सैकड़ों प्रतिष्ठित व्यक्तियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कर कार्यक्रम की को शोभा ने चार चांद लगाया।

विदित हो कि जीएम ग्रुप ऑफ कॉलेज हजारीबाग हजारीबाग प्रमंडल में शिक्षा के स्तंभ के रूप में स्थापित हो चुका है साथ ही साथ जोहार इंटरटेनमेंट प्राइवेट कला एवं अभिनय के क्षेत्र की एक प्रतिष्ठित कंपनी है उनके निदेशकों की हार्दिक इच्छा और संकल्प रहा की भारत के राष्ट्रीय आंदोलन के कुछ वीर शहीद जिन्हें और अधिक इतिहास में यादगार बनाने की जरूरत रही है इसी आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए जीएम ग्रुप ऑफ कॉलेज एवं जोहार एंटरटेनमेंट प्राइवेट लिमिटेड हजारीबाग ने वीर शहीदों के नाम भव्य कवि सम्मेलन आयोजन करने का निर्णय लिया। जीएम ग्रुप ऑफ कॉलेज का इतिहास रहा है कि हजारीबाग की भूमि पर उन्होंने पहल करने की शुरुआत की उसके पहल के अंतर्गत हजारीबाग का प्रथम एवं सफलतम पुस्तक मेला का आयोजन किया गया। खेल प्रतिभाओं को निखारने के लिए आईपीएल के तर्ज पर एचपीएल का आयोजन किया गया। झारखंड की मिट्टी की खुशबू को बिखरने के लिए तथा झारखंड के पर्यटन उद्योग को राष्ट्रीय स्तर की पहचान देने के लिए झारखंड में पूरी तरह से शूटिंग की गई बॉलीवुड फिल्म वह आभी जा पिया का निर्माण किया गया। इसके अलावा झारखंड में नए शैक्षणिक और व्यवसायिक संस्थानों को प्रारंभ करने का श्रेय पीएम ग्रुप ऑफ कॉलेज को जाता है।

कवि सम्मेलन का प्रारंभ निदेशक विनय कुमार के भाषण के साथ प्रारंभ हुआ अपने स्वागत भाषण में निदेशक विनय कुमार ने सर्वप्रथम भगत सिंह राजगुरु और आजाद को याद करते हुए कहा कि कि हमें ऐसे जांबाज शहीद पर गर्व होना चाहिए तथा हमारे युवाओं को उनके विचार को आत्मसात करने की जरूरत है कुछ कर गुजरने के लिए छोटी जिंदगी ही काफी है।

इस कवि सम्मेलन के मुख्य आकर्षण के रूप में कुमार संजय के संयोजक और संचालन का योगदान रहा। इसके अलावा गजल कार सरोज झारखंडी नीलम कौर ने सरस्वती वंदना और श्रृंगार रस की कविताएं प्रस्तुत की। अंकिता सिन्हा खुशबू वर्णवाल चंदन प्रजापति ने देशभक्ति और मातृभूमि तथा शहीदों को समर्पित कविताएं प्रस्तुत की। मीना बंधन अमन प्रियदर्शी हर्षित राजवीर जैसे कवियों ने शायरी गजल और श्रृंगार रस से परिपूर्ण कविताओं की प्रस्तुति कि जिससे पूरे श्रोता गण मंत्रमुग्ध हो गए।

इस कवि सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में भाषण देते हुए उदय भान नारायण सिंह ने कहा कि की साहित्य समाज का दर्पण होता है साहित्य रूपी धारा में वह कर व्यक्ति अपने व्यक्तित्व का विकास कर सकता है।

विशिष्ट अतिथि अधिराज नारायण सिंह ने कहा कि झारखंड में अब हिंदी साहित्य नए सिरे से करवट ले रहा है तथा कवि सम्मेलन की लोकप्रियता बढ़ रही है।

इस कवि सम्मेलन में धन्यवाद ज्ञापन करते हुए शंभू कुमार ने कहां कि हम राष्ट्रीय स्तर के आए कवियों को जीएम ग्रुप ऑफ कॉलेज की ओर से तथा जोहार इंटरमेंट की ओर से धन्यवाद देते हैं।

इस कवि सम्मेलन को सफल बनाने में जीएम ग्रुप ऑफ कॉलेज के सभी शिक्षक और शिक्षकेतर कर्मचारियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

Related Articles

Back to top button