Breaking Newsझारखण्डटेक्नोलॉजीताजा खबरदुनियादेशलाइफस्टाइललाइव न्यूज़

सरदार@150 यूनिटी मार्च के अंतर्गत जिला स्तरीय पदयात्रा का कल झंडा मैदान से होगा आयोजन, शहरी क्षेत्र का लगाया जाएगा भ्रमण

गिरिडीह,सरदार@150 यूनिटी मार्च के अंतर्गत 18 नवंबर को झंडा मैदान से जिला स्तरीय पदयात्रा का आयोजन किया जाएगा।

सरदार@150 यूनिटी मार्च के अंतर्गत जिला स्तरीय पदयात्रा का कल झंडा मैदान से होगा आयोजन, शहरी क्षेत्र का लगाया जाएगा भ्रमण

गिरिडीह, मनोज कुमार।

गिरिडीह,सरदार@150 यूनिटी मार्च के अंतर्गत 18 नवंबर को झंडा मैदान से जिला स्तरीय पदयात्रा का आयोजन किया जाएगा। सोमवार को न्यू सर्किट हाउस में प्रेस वार्ता कर इसकी जानकारी गिरिडीह सांसद चंद्र प्रकाश चौधरी ने दी। बताया गया कि झंडा मैदान से पदयात्रा की शुरुआत होगी जो बरगंडा मकतपुर सर जेसी मार्ग होते हुए

वापस झंडा मैदान पहुंचेगी इसका नेतृत्व सांसद चंद्र प्रकाश चौधरी करेंगे। बताया गया कि इस कार्यक्रम में विभिन्न कॉलेजों के एनसीसी और एनएसएस के कैंडेट्स और स्वयंसेवक ओर युवा शामिल होंगे। कार्यक्रम के बारे में सांसद श्री चौधरी ने बताया कि लोह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल के 150वीं जयंती के उपलक्ष में राष्ट्रव्यापी स्तर पर कार्यक्रम का आयोजन हो रहा है यह अभियान मेरा युवा भारत एवं राष्ट्रीय सेवा योजना के संयुक्त तत्वाधान में पूरे देश में संचालित हो रहा है।

इसी कड़ी में गिरिडीह में भी पदयात्रा कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। बताया गया कि जिला स्तरीय कार्यक्रम के बाद 26 नवंबर से 6 दिसंबर तक गुजरात के करमसद से स्टैचू ऑफ यूनिटी तक डेढ़ सौ किलोमीटर की राष्ट्रीय पदयात्रा आयोजित की जाएगी। देश भर से चयनित युवा इस ऐतिहासिक यात्रा में सम्मिलित होंगे।

मौके पर जिला युवा कार्यक्रम पदाधिकारी रवि कुमार मिश्रा गिरिडीह कॉलेज के प्रोफेसर डीके वर्मा सलाहकार मोहम्मद सनाउल अंसारी प्रदेश मंत्री भाजपा कामेश्वर पासवान जिला अध्यक्ष महिला मोर्चा आजसू प्रियंका शर्मा आदि लोग मौजूद थे।

Related Articles

Back to top button