सम्मान समारोह का आयोजन कर बच्चों को किया सम्मानित
सम्मान समारोह का आयोजन कर बच्चों को किया सम्मानित

सम्मान समारोह का आयोजन कर बच्चों को किया सम्मानित
गिरिडीह, मनोज कुमार।
गिरीडीह: कहते हैं मंजिल उन्हीं को मिलती है, जिनके सपनों में जान होती है, पंखों से कुछ नहीं होता, हौसलों की उड़ान होती है. सिहोडीह वार्ड 11 के प्रतिभाशाली छात्रों के हौसलों को पर देने के लिए सिहोडीह सहयोग समिति ने सम्मान समारोह का आयोजन कर मैट्रिक, इंटर व अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं में बेहतर प्रदर्शन करने वाले छात्रों को सम्मानित किया l सिहोडीह सामुदायिक भवन में आयोजित कार्यक्रम में मोहल्ले के गणमान्यों की मौजूदगी में बच्चों को प्रमाण पत्र और मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया l सम्मान पाकर बच्चे काफी उत्साहित दिखे व आगे और मन लगाकर पढ़ने की बात कही l

कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर की l इसके पूर्व अहमदाबाद में हुए विमान हादसों में मारे गए लोगों को दो मिनट का मौन धारण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई l मौके पर चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष राहुल बर्मन ,सर जेसी बोस सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस के प्रिंसिपल मुन्ना कुशवाहा, गिरिडीह कॉलेज गिरिडीह की प्रोफेसर विनीता कुमारी,पूर्व जिला परिषद सदस्य सह जेएमएम नेत्री प्रमिला मेहरा,मदन कुमार रत्न,कार्तिक वर्मा,नवीन सिंह, स्पेक्ट्रम कोचिंग के प्रदीप सर और मिथिलेश सर ,विजय कुमार भारती ने संबोधित किया।सभी ने बच्चों से अपनी पढ़ाई पर फोकस करने को कहा और बेसिक नॉलेज बढ़ाने पर बल दिया।साथ ही सभी ने किसी भी प्रकार का दिक्कत होने पर हर संभव सहायता करने की बात की।इस मौके पर वार्ड पार्षद अशोक राम,पूर्व मुखिया सह JMM नेता संदीप शर्मा,JMM नेता सुशील शर्मा,सामाजिक कार्यकर्ता प्रमोद स्वर्णकार,पंकज कुमार,सोनू राम, सहयोग समिति के संरक्षक – जीतेश सिंह,सुनील प्रसाद,शशि भूषण शर्मा,राकेश सिंह;संयोजक शशिशेखर शर्मा,चुनमुन राम;अध्यक्ष -रविन्द्र कुमार शर्मा; उपाध्यक्ष -जुगनू;सचिव सह मीडिया प्रभारी -श्याम कुमार;सह सचिव -संजीत राम; कोषाध्यक्ष -पुरुषोत्तम अम्बस्ट;सह कोषाध्यक्ष -संदीप कुशवाहा;संगठन मंत्री -सतीश,सागर और दिनेश कुशवाहा उपस्थित रहे।सहयोग समिति ने पिछले साल भी सम्मान समारोह का आयोजन किया था।स्कूलों में GK प्रतियोगिता,निबंध, वाद -विवाद का आयोजन भी सफलता पूर्वक करवाया।सहयोग समिति के द्वारा कहा गया

कि हमलोग सिहोडीह क्षेत्र के बच्चों के विकास में हर संभव योगदान करेगी।अन्य सामाजिक काम जहां भी सहयोग समिति को लगेगा वो हमेशा सहयोग को तत्पर रहेगी।पिछले साल शुरू हुई सहयोग समिति की संस्था धीरे -धीरे सामाजिक कार्यों में बढ़ चढ़ कर अपनी भूमिका निभा रही है।




