Breaking Newsझारखण्डटेक्नोलॉजीताजा खबरदुनियादेशलाइफस्टाइललाइव न्यूज़

सनातन नववर्ष पर पतंजलि परिवार की भव्य प्रभात फेरी, गूंजे देशभक्ति और योग के नारे

सनातन नववर्ष विक्रम संवत 2083 के शुभ अवसर पर पतंजलि परिवार के सदस्यों द्वारा प्रातः 6:00 बजे भव्य प्रभात फेरी निकाली गई।

सनातन नववर्ष पर पतंजलि परिवार की भव्य प्रभात फेरी, गूंजे देशभक्ति और योग के नारे

गिरिडीह, मनोज कुमार

गिरिडीह : सनातन नववर्ष विक्रम संवत 2083 के शुभ अवसर पर पतंजलि परिवार के सदस्यों द्वारा प्रातः 6:00 बजे भव्य प्रभात फेरी निकाली गई। यह प्रभात फेरी श्री गुरु नानक विद्यालय से प्रारंभ होकर बड़ा चौक, तिरंगा चौक, बभन टोली होते हुए स्टेशन रोड के रास्ते पुनः श्री गुरु नानक विद्यालय में समाप्त हुई।

इस प्रभात फेरी में महिला एवं पुरुष योग साधकों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और उत्साहपूर्वक भागीदारी निभाई। रैली के दौरान “भारत माता की जय”, “वंदे मातरम्”, “स्वदेशी अपनाएंगे, देश को समृद्ध बनाएंगे”, “करो योग, रहो निरोग”, “सत्य सनातन वैदिक धर्म की जय” तथा “बोले सो निहाल, सत श्री अकाल” जैसे नारों से पूरा नगर गूंज उठा। नगरवासियों में भी इस आयोजन को लेकर खासा उत्साह देखा गया।

कार्यक्रम के दौरान भारत स्वाभिमान न्यास के मुख्य संरक्षक डॉ. गुणवंत सिंह मोंगिया ने नगरवासियों को नववर्ष की शुभकामनाएं देते हुए प्रतिदिन योग करने की सलाह दी। वहीं भारत स्वाभिमान के जिला प्रभारी नवीनकांत सिंह ने बताया कि गिरिडीह में प्रतिदिन 5 से 6 स्थानों पर निशुल्क योग कक्षाएं संचालित की जाती हैं, जिनमें श्री गुरु नानक विद्यालय, रेड क्रॉस भवन, महिला महाविद्यालय, रिलायंस ट्रेंड, बोडो समुदाय भवन और न्यू गिरिडीह रेलवे स्टेशन प्रमुख हैं।

उन्होंने जिलेवासियों से आह्वान किया कि सभी लोग योग से जुड़ें, नियमित योग करें तथा आयुर्वेद और स्वदेशी को अपनाएं, जिससे स्वास्थ्य बेहतर रहेगा और दवाइयों पर खर्च भी कम होगा।

इस आयोजन में राज्य कार्यकारिणी सदस्य चंद्रहास कुमार, युवा भारत के जिला प्रभारी कुमार गुप्ता, भारत स्वाभिमान के संगठन मंत्री देवेंद्र सिंह समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम में शहर के विभिन्न योग केंद्रों से सैकड़ों साधकों ने भाग लेकर आयोजन को सफल बनाया।

Related Articles

Back to top button