सत्य नारायण मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा में वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच भक्ति भाव का माहौल ।
दो हजार से भी अधिक भक्तजनों के बीच किया गया भोग का वितरण।

सत्य नारायण मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा में वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच भक्ति भाव का माहौल ।
दो हजार से भी अधिक भक्तजनों के बीच किया गया भोग का वितरण।
वीर बजरंगी, माता लक्ष्मी की जयकारों से गूंजता रहा मंदिर परिसर।
हजारीबाग: हजारीबाग शहर के बड़ा बाजार चौक स्थित सत्यनारायण मंदिर में माता लक्ष्मी एवं वीर बजरंगी की प्रतिमा स्थापित को लेकर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम प्रारंभ है। कार्यक्रम के दूसरे दिन देवघर, गिरिडीह एवं टाटीझरिया से पधारे आचार्यों के द्वारा वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच पूजा अर्चना की गई। वही आरती के पश्चात मंदिर परिसर से हलवा महा भोग का वितरण किया गया। करीब दो हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने महाभोग प्राप्त किया। मंदिर परिसर में वीर बजरंगी, माता लक्ष्मी की जयकारों की गूंज लगती रही।
प्राण प्रतिष्ठा के प्रथम दिन संध्या महा आरती में हजारीबाग के पूर्व सांसद यदुनाथ पांडेय सहित कई समाजसेवीगण शामिल हुए। सभी ने भक्ति भाव से ईश्वर की आराधना की और शहरवासियों के सुख शांति समृद्धि की मंगल कामना की।
कार्यक्रम को विशेष रूप से सफल बनाने में नंद किशोर खण्डेलवाल, किशोर पांडे,
विशाल खण्डेलवाल, गुंजन मद्धेशिया, रितेश खण्डेलवाल,विकास केशरी,अरुण जौहरी,राजू पांडे,जयंत पांडे,अभिमन्यु पांडे,दीपक पांडे,अतिशय जैन विष्णु जायसवाल, भाल चंद्र मिश्रा,

वही महिला सदस्यों में नीरू पांडे, रेणु गुप्ता सहित कई लोग द्वारा कार्यक्रम को विशेष रूप से सफल बनाया गया।




