सकतपुर गांव के ग्रामीणों ने लगाया लाइनमैन पर पैसे मांगने का आरोप …..
सकतपुर गांव के ग्रामीणों ने लगाया लाइनमैन पर पैसे मांगने का आरोप .....

सकतपुर गांव के ग्रामीणों ने लगाया लाइनमैन पर पैसे मांगने का आरोप …..
संवाददाता : अजयपाल यादव

यूपी: इस्लामनगर थाना क्षेत्र के गांव सकतपुर नाधा बिजली घर से मैन लाइन सकतपुर दानपुर को जाती है 24 घंटे सकतपुर 24 घंटे दानपुर को दी जाती है, ग्रामीणों का कहना है, जब दानपुर की लाइन चलती है तो लाइन में कोई फाल्ट नहीं बनता है ।

जब सकतपुर के ग्रामीणों तार जोड़ने की बात करते हैं तो लाइनमैन रुपए मांगते हैं, देखते हैं, अवर अभियंता महोदय इस खबर पर क्या संज्ञान लेते हैं, हम आपको बताते चले की मैन लाइन में खंबा टूटने पर वही खंबा दोबारा से लगा दिया जाता है, दो बार टूटने के बाद भी 15 फुट का टुकड़ा लगा दिया, यहां पर कई बार हादसा भी हो चुका है लेकिन बिजली विभाग के कर्मचारियों को और बड़े हादसे का इंतजार है, कई बार जानवर भी मर चुके हैं खंबा दूसरा लगाने के कहने पर लाइन में रुपए मांगते हैं | हम आपको बता दें, लाइनमैन के नाम छोटे, और कुमारपाल यह लाइनमैन ग्रामीणों से पैसे मांगने की बात करते हैं, अब देखते हैं शासन और प्रशासन बिजली विभाग के कर्मचारियों पर कितना संज्ञान लेते हैं |




