संविधान दिवस 26 नवंबर को मनाए जाने के उपलक्ष्य में तेलोडीह पंचायत में एक जागरूकता रैली निकाली गई
गिरिडीह, संविधान दिवस 26 नवंबर को मनाए जाने के उपलक्ष्य में तेलोडीह पंचायत में एक जागरूकता रैली निकाली गई।

संविधान दिवस 26 नवंबर को मनाए जाने के उपलक्ष्य में तेलोडीह पंचायत में एक जागरूकता रैली निकाली गई
गिरिडीह, मनोज कुमार।
गिरिडीह, संविधान दिवस 26 नवंबर को मनाए जाने के उपलक्ष्य में तेलोडीह पंचायत में एक जागरूकता रैली निकाली गई। इस रैली में स्थानीय मुखिया शब्बीर आलम, पिरामल फाउंडेशन की निशा यादव और अनमोल मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

उर्दू उच्च विद्यालय, तेलोडीह के छात्र-छात्राओं ने हाथों में बैनर लेकर संविधान की महत्ता और नागरिक कर्तव्यों के प्रति लोगों को जागरूक किया। रैली के दौरान बच्चों ने जोरदार नारे लगाए—
“संविधान पर रखो आस्था, मत चुनो गलत रास्ता।”
पूरे कार्यक्रम का उद्देश्य ग्रामीणों को यह संदेश देना था कि 26 नवंबर को मनाया जाने वाला संविधान दिवस केवल एक औपचारिकता नहीं, बल्कि लोकतांत्रिक मूल्यों, अधिकारों और कर्तव्यों का सम्मान करने का संकल्प है।



