संजय मेहता संयुक्त राष्ट्र की धरती पर कर रहे हैं भारत का प्रतिनिधित्व……
युवा समाजसेवी ,अधिवक्ता,पत्रकार एवं प्रतिभा के धनी संजय मेहता दुबई में

बरही के संजय मेहता संयुक्त राष्ट्र की धरती पर कर रहे हैं भारत का प्रतिनिधित्व……
हजारीबाग/बरही: शोएब अख्तर
हजारीबाग: बरही के युवा समाजसेवी ,अधिवक्ता,पत्रकार एवं प्रतिभा के धनी संजय मेहता दुबई में यूनाइटेड नेशन कॉन्फ्रेंस में भारत का प्रतिनिधित्व करने के लिए पहुंच चुकें हैं।
16- 19 सितंबर तक दुबई में बेस्ट डिप्लोमेट्स के द्वारा आयोजित होने वाला यूनाइटेड नेशन कॉन्फ्रेंस कार्यक्रम में संजय मेहता 170 देशों के प्रतिनिधियों के बीच भारत का प्रतिनिधित्व कर रहें हैं।

कॉन्फ्रेंस में संयुक्त राष्ट्र के ग्लोबल एजेंडा एवं लक्ष्यों के बिंदुओं पर अलग- अलग देशों के प्रतिनिधियों के बीच चर्चा- परिचर्चा के सत्र का आयोजन किया जा रहा है।
एवाईआइएमयूएन अरब यूथ इंटरनेशनल मॉडल यूनाइटेड नेशन संयुक्त राष्ट्र द्वारा चलाया जाने वाला कार्यक्रम है।
जिसमे दुनिया भर के अलग- अलग देशों के युवाओं का बतौर डेलीगेट्स चयन होता है।
जहाँ विभिन्न देशों के डेलीगेट्स के बीच संयुक्त राष्ट्र के अंतरराष्ट्रीय मंच पर संजय मेहता अपना विचार रख रहें हैं।
पूरे देश एवं राज्य में इनकी पहचान युथ आइकॉन ऑफ झारखंड से होती है। अब इनके प्रतिभा का जलवा संयुक्त राष्ट्र के अंतरराष्ट्रीय मंच पर भी देखने को मिल रहा है।


