Breaking Newsचुनावझारखण्डटेक्नोलॉजीताजा खबरदुनियादेशराजनीतिलाइफस्टाइललाइव न्यूज़

संघर्ष मेरी पहचान, सेवा मेरा धर्म – वार्ड 11 सिहोडीह से मनोज कुमार मैदान में

गिरिडीह नगर निगम क्षेत्र के वार्ड नंबर 11 सिहोडीह से वार्ड पार्षद पद के प्रत्याशी एवं पत्रकार मनोज कुमार ने वार्ड की जनता से समर्थन की अपील की है।

संघर्ष मेरी पहचान, सेवा मेरा धर्म – वार्ड 11 सिहोडीह से मनोज कुमार मैदान में

गिरिडीह : नगर निगम क्षेत्र के वार्ड नंबर 11 सिहोडीह से वार्ड पार्षद पद के प्रत्याशी एवं पत्रकार मनोज कुमार ने वार्ड की जनता से समर्थन की अपील की है। उन्होंने कहा कि “संघर्ष मेरी पहचान है और सेवा मेरा धर्म।” वर्षों से समाज के बीच रहकर जनसमस्याओं को उठाने का कार्य किया है और अब सीधे जनसेवा के लिए चुनावी मैदान में उतरे हैं।

मनोज कुमार का चुनाव चिन्ह डबल रोटी है और मतपत्र में उनका सीरियल नंबर 7 है। उन्होंने वार्ड की जनता से अपील करते हुए कहा कि आगामी मतदान में डबल रोटी छाप पर मोहर लगाकर उन्हें विजयी बनाएं, ताकि वार्ड 11 के विकास, स्वच्छता, पेयजल, सड़क एवं मूलभूत सुविधाओं को प्राथमिकता के साथ पूरा किया जा सके।

उन्होंने भरोसा दिलाया कि जनता का आशीर्वाद मिला तो वार्ड को विकास की नई दिशा देंगे और हर घर की आवाज़ को मजबूती से उठाएंगे।

Related Articles

Back to top button