Breaking Newsचुनावझारखण्डताजा खबरराजनीतिलाइफस्टाइललाइव न्यूज़

प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण अन्तर्गत लंबित आवासों को पूर्ण कराने हेतु “चलो करें आवास पूरा” विशेष अभियान

प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण अन्तर्गत लंबित आवासों को पूर्ण कराने हेतु "चलो करें आवास पूरा" विशेष अभियान

 

प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण अन्तर्गत लंबित आवासों को पूर्ण कराने हेतु “चलो करें आवास पूरा” विशेष अभियान

गिरीडीह, मनोज कुमार।

गिरीडीह: डीसी ऑफिस सभाकक्ष में मंगलवार को प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण अन्तर्गत लंबित आवासों को पूर्ण कराने हेतु “चलो करें आवास पूरा” विशेष अभियान की समाप्ति हो गई।

इस अभियान के माध्यम से गिरिडीह जिला के सभी प्रखंडों/पंचायतों में दिनांक 15 सितम्बर से 10 अक्टूबर तक विशेष अभियान चलाया गया। अन्तिम दिन जिला स्तर पर समापन दिवस मनाया गया। उक्त कार्यक्रम का संचालन निदेशक, डी०आर०डी०ए०, गिरिडीह द्वारा किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि कोडरमा सांसद प्रतिनिधि दिनेश यादव, जिला परिषद अध्यक्ष मुनिया देवी, डीआरडीए निदेशक आलोक कुमार समेत कई जनप्रतिनिधि उपस्थित थे। उक्त कार्यक्रम में 24 ऐसे मुखिया को सम्मानित किया गया जिन्होंने अपने ग्राम पंचायत में शत-प्रतिशत आवास पूर्ण कर लिया है। इस बाबत डीआरडीए निदेशक श्री कुमार ने बताया कि आवास पूर्ण करो अभियान के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में आवास का जो अधूरा काम बचा हुआ था उसे पूरा कराने को लेकर चलाया गया।

उन्होंने बताया कि जिले में लगभग तीन हज़ार 500 आवास के कार्य लंबी थे। लेकिन इस अभियान के माध्यम से लगभग 500 आवासों के काम को पूरा कर लिया गया है। बाकी आवास कार्यों में तेजी को लेकर काम किया जाएगा। कार्यक्रम में उपरोक्त के अलावा जिला परिषद, प्रमुख, उपप्रमुख, जिला परिषद सदस्य एवं पंचायत समिति के प्रमुख/उप प्रमुख आदि जनप्रतिनिधि उपस्थित थे ।

Related Articles

Back to top button