संगठन और समाज की ताकत से ही मजबूत होगा झारखंड : सुदेश महतो
कांके के बुकुरू स्थित आवास पर आजसू पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष एवं झारखंड सरकार के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुदेश कुमार महतो की उपस्थिति में विभिन्न सामाजिक संगठनों, सामाजिक क्षेत्र एवं जनप्रतिनिधि पृष्ठभूमि से जुड़े सम्मानित पदाधिकारियों एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं ने आजसू पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।

संगठन और समाज की ताकत से ही मजबूत होगा झारखंड : सुदेश महतो
रांची : कांके के बुकुरू स्थित आवास पर आजसू पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष एवं झारखंड सरकार के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुदेश कुमार महतो की उपस्थिति में विभिन्न सामाजिक संगठनों, सामाजिक क्षेत्र एवं जनप्रतिनिधि पृष्ठभूमि से जुड़े सम्मानित पदाधिकारियों एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं ने आजसू पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।

इस अवसर पर सुदेश कुमार महतो ने पार्टी में शामिल होने वाले सभी साथियों का स्वागत करते हुए कहा कि आजसू पार्टी केवल राजनीतिक संगठन नहीं, बल्कि झारखंड की अस्मिता, अधिकार और विकास के लिए निरंतर संघर्ष करने वाला आंदोलन से निकला संगठन है। समाज के विभिन्न वर्गों के सम्मानित लोगों का पार्टी से जुड़ना संगठन के प्रति उनके विश्वास को दर्शाता है।
उन्होंने कहा कि झारखंड को मजबूत बनाने के लिए समाज के हर वर्ग की भागीदारी जरूरी है। राजनीति को समाज के सरोकारों से जोड़ते हुए जनहित के मुद्दों को प्राथमिकता देना आज की आवश्यकता है। आजसू पार्टी गांव, पंचायत और समाज के स्तर पर लोगों को जोड़कर जनहित के मुद्दों को मजबूती से उठाने के लिए प्रतिबद्ध है।
सुदेश महतो ने कहा कि पार्टी में शामिल होने वाले सभी साथियों को संगठन में सम्मान और जिम्मेदारी के साथ काम करने का अवसर मिलेगा। कार्यकर्ताओं की सक्रियता, सामाजिक संवाद और संगठन की मजबूती के आधार पर ही जनआंदोलन को नई दिशा दी जा सकती है।
इस अवसर पर केंद्रीय महासचिव संजय मेहता, केंद्रीय सचिव सिद्धार्थ शंकर राय, रामगढ़ जिला अध्यक्ष दिलीप दांगी एवं लातेहार जिला अध्यक्ष अमित पांडे मुख्य रूप से उपस्थित थे।
मिलन समारोह में सुनिल कुमार पाण्डेय, मो. आलम, लालू यादव, नवीन यादव, रितेश कुमार, रवि कुमार, राज्जू यादव, दिनेश प्रजापति, आशीष सोनी, विजय कुशवाहा, सुनील यादव, चंदन यादव, लक्ष्मण कुमार, मनोज साव, अमित कुमार गुप्ता, जीतू कुमार, बैजनाथ यादव, वकील साव, जब्बार मियां, राजेश गंजू, सौरव पाण्डेय, मनीष पाण्डेय, देवचरण पाण्डेय, अजय पाण्डेय, अयोध्या साव एवं मो. इसराफिल सहित अन्य लोगों ने आजसू पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।
पार्टी में शामिल होने वाले सभी साथियों ने झारखंड के जनहित, अधिकार, सामाजिक सरोकार और विकास के मुद्दों को लेकर संगठन के साथ सक्रियता से काम करने का संकल्प व्यक्त किया।




