श्री संग्राम गौशाला श्रावणी मेला में लगाया निःशुल्क सेवा शिविर
श्री संग्राम गौशाला श्रावणी मेला में लगाया निःशुल्क सेवा शिविर

श्री संग्राम गौशाला श्रावणी मेला में लगाया निःशुल्क सेवा शिविर
गिरिडीह, मनोज कुमार।
गिरिडीह: बेंगाबाद की संस्था श्री संग्राम गौशाला श्रावणी मेला के अवसर पर श्रद्धालुओं की सेवा और – जागरूकता को लेकर श्री संग्राम गौशाला समिति बोल बम यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं के लिए

13 जुलाई से 9 अगस्त तक निशुल्क सेवा शिविर का आयोजन किया गया है बाबा धाम जाने के रास्ते यह शिविर बिहार क्षेत्र के यादव रेडी पटनिया धर्मशाला, बांका (बिहार) में निशुल्क सेवा शिविर लगाया गया है उन्होंने सभी श्रद्धालुओं से अपील किया कि वे इस सेवा शिविर में रुककर भोजन, जलपान, प्राथमिक चिकित्सा और विश्राम का लाभ लें साथ ही अपने आसपास के श्रद्धालुओं को भी इस सेवा के बारे में अवगत कराएं समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि सेवा शिविर में किसी भी धर्म या जाति का भेदभाव नहीं है,

सभी यात्रियों को समान रूप से सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है वही लगाए गए इस सेवा शिविर में श्रद्धालु लोग पहुंच रहे हैं और संस्था के लोग पूरे भक्ति भाव से आए श्रद्धालुओं को सुविधा के साथ सेवा प्रदान कर रहे हैं इस शिविर में संस्था के सचिव अनिल यादव, सुधीर शर्मा, सुजीत कुमार गुप्ता, आयुष कुमार गुप्ता, अमरेंद्र मंडल, कुंदन दुबे, चंदन दुबे और संस्था के अन्य सदस्य इस शिविर में भक्ति भाव से भक्तों का सेवा करने में लगे हुए हैं।




