बक्सीडीह श्मशान भूमि पर अतिक्रमण का आरोप, ग्रामीणों ने प्रशासन से की जांच व कार्रवाई की मांग
गिरिडीह के बक्सीडीह स्थित श्मशान भूमि पर अतिक्रमण किए जाने का आरोप लगाते हुए स्थानीय ग्रामीणों और बक्सीडीह (सिद्धाटांड़) श्मशान भूमि संरक्षण संघर्ष समिति ने जिला प्रशासन से जांच कर उचित कार्रवाई की मांग की है।

बक्सीडीह श्मशान भूमि पर अतिक्रमण का आरोप, ग्रामीणों ने प्रशासन से की जांच व कार्रवाई की मांग
गिरिडीह, मनोज कुमार।
गिरिडीह : गिरिडीह के बक्सीडीह स्थित श्मशान भूमि पर अतिक्रमण किए जाने का आरोप लगाते हुए स्थानीय ग्रामीणों और बक्सीडीह (सिद्धाटांड़) श्मशान भूमि संरक्षण संघर्ष समिति ने जिला प्रशासन से जांच कर उचित कार्रवाई की मांग की है। इस संबंध में समिति के अध्यक्ष बिनोद राणा के नेतृत्व में एक लिखित आवेदन अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीओ) को सौंपा गया है।

आवेदन में कहा गया है कि वर्ष 2025 में प्लॉट संख्या 1 खाता संख्या 7थाना नंबर 195 रकवा 60.50 गैर मजरूआ खास प्रति जमीन को श्मशान घाट के रूप में दर्ज किया गया था। लेकिन वर्तमान में उक्त जमीन के एक हिस्से पर कुछ लोगों द्वारा अतिक्रमण किए जाने का आरोप लगाया गया है। समिति का कहना है कि इससे श्मशान भूमि की मूल संरचना प्रभावित हो रही है।

समिति के सदस्यों ने यह भी बताया कि वर्ष 2025 में संबंधित जमीन का नापी-नक्शा कर सीमांकन किया गया था, जिसके बाद भी कुछ लोगों द्वारा जमीन पर कब्जा करने की कोशिश की जा रही है। इसे लेकर ग्रामीणों में आक्रोश है।
ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि मामले की निष्पक्ष जांच कर अतिक्रमण हटाया जाए और श्मशान भूमि की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए। साथ ही दोषियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की भी मांग की गई है।
वही मौके पर सुखदेव दास ,सुरेश पासवान ,सुधीर राणा ,सुरेश राय, राजू शर्मा ,दीपक दास ,जुगल राय ,बिरजू राय ,रूपेश दास ,चंदन दास, रामदेव राणा,अजय राणा सहित कई ग्रामीण मौजूद थे।



