श्री श्याम सेवा मंडल समिति ने किया सुमिरन भजन कीर्तन का आयोजन
भजन गायक संजय मित्तल ने एक से बढकर एक भजनों की प्रस्तुति कर झुमाया

श्री श्याम सेवा मंडल समिति ने किया सुमिरन भजन कीर्तन का आयोजन
भजन गायक संजय मित्तल ने एक से बढकर एक भजनों की प्रस्तुति कर झुमाया
गिरिडीह, मनोज कुमार।
गिरिडीह. श्री श्याम सेवा मंडल समिति के द्वारा मंगलवार को श्याम मंदिर श्री श्याम सुमिरन भजन कीर्तन का आयोजन किया गया. जिसमें भजनों की अमृतवर्षा पर भक्त खूब झूमे. मंगलवार शाम को भजन सुनने काफी संख्या में भक्त पहुंचे. जिसमें महिला भक्तों की संख्या अधिक थी. श्री श्याम सुमिरन कार्यक्रम में कोलकाता के संजय मित्तल ने अपने भजनों पर श्रोताओं का झुमाया. उन्होंने एक से बढ़कर एक भजनों की प्रस्तुति कर उपस्थित श्रद्धालुओं को झूमने पर मजबूर कर दिया. कलाकार मित्तल के साथ भक्त भी भजन पर सुर से सुर मिला रहे थे. भक्ति भजनों पर महिला श्रद्धालु दोनों हाथों से तालियां बजाकर कलाकार का उत्साह बढ़ाती नजर आई. इस दौरान भजन गायक भी उत्साह के साथ गाते रहे.

देर रात तक हुए भजन कार्यक्रम में भजन गायक ने श्रोताओं को बांधे रखा. वही मौके पर अध्यक्ष ओमप्रकाश गुड़गुड़िया, सचिव मुकेश जालान, पवन चूड़ीवाला ,संजय बुधौलिया ,बांके बिहारी शर्मा ,कुणाल मोदी, सुनील अग्रवाल ,सोनू सिंघानिया ,प्रदीप नेमानी सहित मंडल के कई सदस्य गण मौजूद थे।




