श्री कृष्ण बलराम सेवा संगठन द्वारा आयोजित सामूहिक चूड़ा- दही कार्यक्रम में एकजुटता एवं समूहिकता का दिया परिचय
संगठन का उत्थान एवं समाज का कल्याण सहित समास्याओं पर हुई विशेष वार्ता, एकता स्थापित करने का लोगों ने लिया संकल्प

श्री कृष्ण बलराम सेवा संगठन द्वारा आयोजित सामूहिक चूड़ा- दही कार्यक्रम में एकजुटता एवं समूहिकता का दिया परिचय
संगठन का उत्थान एवं समाज का कल्याण सहित समास्याओं पर हुई विशेष वार्ता, एकता स्थापित करने का लोगों ने लिया संकल्प
सामूहिक चूड़ा- दही कार्यक्रम को एक मंच पर उपस्थित होकर बनाया प्रभावशाली, संगठन एवं समाज को मिली एक नई ताकत एवं दिशा
हजारीबाग: श्री कृष्ण बलराम सेवा संगठन द्वारा बस स्टैंड स्थित सरना मैदान में लोक संस्कृति एवं परंपरा का पावन पर्व मकर संक्रांति के अवसर पर दिन बुधवार को सामूहिक चूड़ा- दही कार्यक्रम का आयोजन किया गया। बड़ी संख्या में यादव समाज के गणमान्य लोग उपस्थित रहे। एकजुटता एवं सामूहिकता का संदेश व परिचय दिया। कार्यक्रम की शुरुआत राधा- कृष्ण की तस्वीर पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर सामूहिक चूड़ा- दही कार्यक्रम की शुरुआत हुई। जहां यादव समाज के सदस्यों ने बैठक कर संगठन का उत्थान एवं समाज का कल्याण सहित समाज के समास्याओं पर विशेष वार्ता की। जिसकी अध्यक्षता कमल गोप एवं संचालन हीरामन गोप ने किया। समाज से जुड़ी समस्याओं पर एकता स्थापित करने का लोगों ने संकल्प लिया। हर क्षितिज पर संगठन एंव समाज का परचम लहराने के लिए एकजुटता पर बल दिया। सामूहिक चूड़ा- दही कार्यक्रम में एक मंच पर उपस्थित होकर यादव समाज के सदस्यों ने उपस्थित होकर कार्यक्रम को प्रभावशाली एवं सफल बनाया। कार्यक्रम के माध्यम से संगठन एवं समाज को एक नई ताकत एवं दिशा प्रदान की गई।

मौके पर विशेष रूप से अरूण यादव, हरि गोप, बजरंगी गोप, गोपाल यादव, मनोज कुमार यादव, मनदीप यादव, हिरामन यादव उर्फ चरका यादव, बबलू यादव, गोविन्द यादव, नीरज यादव, रोहित यादव, महेश यादव, सुबोध गोप, मनोज कुमार यादव, विवेक यादव, राहुल यादव, करण यादव, रमेश यादव, धर्म यादव, उमेश कुमार यादव, राजेश यादव, अमित यादव, संदीप कुमार, अभिषेक यादव, बजरंगी गोप, बबलू यादव, विशाल कुमार यादव, नीरज कुमार यादव, दिलीप कुमार, रौशन कुमार यादव, संजय कुमार यादव, दिनेश यादव, दुलेश्वर यादव, अभिषेक यादव, नरेश यादव, सुरेश यादव, प्रमोद कुमार यादव एवं कुंदन कुमार यादव सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।




