Breaking Newsझारखण्डटेक्नोलॉजीताजा खबरदुनियादेशराजनीतिलाइफस्टाइललाइव न्यूज़हेल्थ
शिबू सोरेन के स्वस्थ होने की कामना को लेकर झामुमो ने आयोजित किया
शिबू सोरेन के स्वस्थ होने की कामना को लेकर झामुमो ने आयोजित किया यज्ञ महानगर समिति गिरिडीह के बैनर तले शिव मंदिर में किया गया आयोजन

शिबू सोरेन के स्वस्थ होने की कामना को लेकर झामुमो ने आयोजित किया यज्ञ
महानगर समिति गिरिडीह के बैनर तले शिव मंदिर में किया गया आयोजन
गिरिडीह, मनोज कुमार।
गिरिडीह। झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के वरिष्ठ नेता और पार्टी के पितामह कहे जाने वाले दिशोम गुरु शिबू सोरेन के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना को लेकर झामुमो महानगर समिति गिरिडीह की ओर से एक विशेष यज्ञ का आयोजन किया गया है।

यह यज्ञ शनिवार को गिरिडीह नगर के बड़ा चौक स्थित शिव मंदिर मे किया जाएगा।
झामुमो ने बताया कि दिशोम गुरु शिबू सोरेन लंबे समय से अस्वस्थ चल रहे हैं। उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की प्रार्थना और मंगलकामना के उद्देश्य से यह सामूहिक यज्ञ आयोजित किया गया

इस मौके पर झामुमो के नगर अध्यक्ष रॉकी सिंह ,अजीत कुमार पप्पू, बृजमोहन तुरी, राकेश रंजन, सहित पदाधिकारीगण, कार्यकर्ता और नगरवासी मौजूद थे



