शासन के निर्देशानुसार इतिहास में पहली बार चंद्रयान की सफल लैंडिंग का सीधा प्रसारण में हुजूम
शासन के निर्देशानुसार इतिहास में पहली बार चंद्रयान की सफल लैंडिंग का सीधा प्रसारण में हुजूम

शासन के निर्देशानुसार इतिहास में पहली बार चंद्रयान की सफल लैंडिंग का सीधा प्रसारण में हुजूम
यूपी/चित्रकूट: शासन के निर्देशानुसार इतिहास में पहली बार चंद्रयान की सफल लैंडिंग का सीधा प्रसारण देखने के लिए शाम को भी जिले के सभी स्कूल कॉलेज खुले रहे। सभी शिक्षक और बच्चे इसका सीधा प्रसारण देखा और प्रधानमंत्री सहित सभी वैज्ञानिकों को बधाई दी है। कंपोजिट विद्यालय कछार पुरवा में सभी बच्चों को चंद्रयान की लैंडिंग का आंखों देखा प्रसारण दिखाया गया। इस मौके पर प्रधानाध्यापिका श्रीमती उषा रानी त्रिपाठी रचना यादव विद्यासागर सिंह सरल सिंह गीतांजलि देवी सुनीता देवी गरिमा सिंह सोनू गौतम ममता देवी रंजन चंदेल दीपा देवी सियाराम सिंह तथा रसोईया उषा देवी रुकमणी नीलम देवी इतिहास साथ ही स्कूल के संपूर्ण बच्चे उपस्थित रहे। वहीं
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ चित्रकूटधाम के जिला प्रचारक पुनीत जी ने चन्द्रयान-३ के चन्द्रमा की सतह दक्षिणी ध्रुव पर सफलतापूर्वक उतरने पर अपार प्रसन्नता व्यक्त की,उन्होने समस्त देशवासियों को बधाई देते हुए कहा कि देश के वैज्ञानिकों,अभियन्ताओं की अनथक अविरत साधना का यह परिणाम विश्व में भारतवर्ष का गौरव बढा है,जिला संघचालक श्यामसुंदर जी एवं कार्यवाह अतुल जी ने भारत की अद्वितीय सफलता पर हर्ष जताया,जिले के व्यवस्था प्रमुख सुरेश जी ने कहा कि असफलता सफलता का पहला कदम होती है

महान साम्राज्य का निर्माण एक दिन में नहीं होता इसलिए वैज्ञानिकों, अभियन्ताओं के साथ हर भारतीय का बल एवं आत्मीयता जुड़कर अद्भुत आत्मविश्वास का निर्माण करते हैं इसी आत्मविश्वास का परिणाम चन्द्रयान-३ की अभूतपूर्व सफलता के रुप में विश्वप्रतिष्ठित हुआ।इस अवसर पर नगर प्रचारक दीपेन्द्र जी, ॐभालेन्दु शाखा के निशान्त जी,पवन जी,अशोक जी अन्य सभी स्वयंसेवक बन्धुओं ने समूचे चन्द्रयान-३ मिशन समूह,जनपद एवं देशवासियों को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ चित्रकूटधाम कानपुर प्रान्त की ओर से बधाई दी है।
विजय त्रिवेदी चित्रकूट




