Breaking Newsझारखण्डटेक्नोलॉजीताजा खबरलाइफस्टाइललाइव न्यूज़शिक्षाहेल्थ

शहर के सर्कस मैदान में शनिवार को टोटो चालकों के साथ पुलिस पदाधिकारियों ने एक बैठक किया।

शहर के सर्कस मैदान में शनिवार को टोटो चालकों के साथ पुलिस पदाधिकारियों ने एक बैठक किया।

 

शहर के सर्कस मैदान में शनिवार को टोटो चालकों के साथ पुलिस पदाधिकारियों ने एक बैठक किया।

गिरिडीह, मनोज कुमार।

गिरिडीह, शहर के सर्कस मैदान में शनिवार को टोटो चालकों के साथ पुलिस पदाधिकारियों ने एक बैठक किया। बैठक की अध्यक्षता डीएसपी 2 कौसर अली ने किया।

मौके पर मुफ़स्सिल थाना प्रभारी श्याम किशोर महतो,ट्रैफिक इंस्पेक्टर राजेंद्र प्रसाद महतो,पचंबा थाना प्रभारी सह इंस्पेक्टर मंटू कुमार, भाकपा माले नेता राजेश सिन्हा, रिक्शा चालक संघ के राजू अग्रवाल,मुफ़स्सिल थाना के एसआई सतेंद्र पाल उपस्थित थे। इस मौके पर टोटो चालकों को यातायात नियमों से संबंधित जानकारी दी गई। साथ ही बताया गया कि कम उम्र के टोटो चलाने वाले चालक के ऊपर कारवाई की जाएगी। डीएसपी ने जानकारी देते हुए बताया कि टोटो चालक को लाइसेंस के साथ-साथ टोटो से संबंधित कागजात साथ में रखना आवश्यक है।

वहीं शहरी क्षेत्र में जहां-तहां टोटल खड़ा कर जाम की स्थिति उत्पन्न करने पर भी कार्रवाई की जाएगी। इसके अलावा सामान्य से अधिक लोड बैठाकर टोटो चलाने वाले चालकों को सख्त निर्देश दिया गया और कहा गया की आगे से इन सभी बातों को ध्यान में रखते हुए टोटो चलाएं। यातायात इंस्पेक्टर राजेंद्र प्रसाद महतो ने भी टोटो चालकों को यातायात नियमों के मापदंड के अनुसार टोटो चलाने का निर्देश दिया। मौके पर सैकड़ो की संख्या में टोटो चालक मौजूद था।

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button