वोट चोरी’ के आरोपों पर बाबूलाल मरांडी का कांग्रेस पर निशाना, कहा- जनता को गुमराह करने की कोशिश राहुल गाँधी का अच्छे से कराये मानसिक इलाज
भाजपा के नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने कांग्रेस और राहुल गांधी पर चुनाव प्रक्रिया को लेकर लगातार सवाल उठाने को लेकर निशाना साधा है।

वोट चोरी’ के आरोपों पर बाबूलाल मरांडी का कांग्रेस पर निशाना, कहा- जनता को गुमराह करने की कोशिश
राहुल गाँधी का अच्छे से कराये मानसिक इलाज
गिरिडीह : मनोज कुमार।
गिरिडीह : भाजपा के नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने कांग्रेस और राहुल गांधी पर चुनाव प्रक्रिया को लेकर लगातार सवाल उठाने को लेकर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस और इंडिया गठबंधन के नेताओं ने पहली बार इस तरह के आरोप नहीं लगाए हैं। जब से कांग्रेस सत्ता से बाहर हुई है, तब से लगातार अलग-अलग मुद्दों को लेकर केंद्र सरकार और चुनावी प्रक्रिया पर सवाल उठाए जाते रहे हैं। ऐसे मेँ पार्टी को चाहिए कि राहुल गाँधी का मानसिक इलाज बेहतर तरीके से कराये

मरांडी ने कहा कि कभी ईवीएम को लेकर सवाल उठाए गए, कभी राफेल को मुद्दा बनाया गया और अब ‘वोट चोरी’ का आरोप लगाया जा रहा है। उनके अनुसार, मुद्दे बदलते रहते हैं, लेकिन आरोपों के पीछे ठोस आधार और प्रमाण नहीं दिए जाते। उन्होंने आरोप लगाया कि ऐसे बयानों के जरिए जनता को गुमराह करने का प्रयास किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि हाल के दिनों में एक अखबार में प्रकाशित खबर के बाद विपक्ष ने इसे लेकर हंगामा शुरू कर दिया। इसके बाद मुख्य चुनाव आयुक्त समेत चुनाव आयोग के अन्य पदाधिकारियों ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर अपनी स्थिति स्पष्ट की और बताया कि संबंधित निर्णय सर्वसम्मति से लिया गया था।
बाबूलाल मरांडी ने आरोप लगाया कि राहुल गांधी और कांग्रेस का प्रयास देश में अराजकता का माहौल पैदा करने और मोदी सरकार को बदनाम करने का है। उन्होंने कहा कि देश की जनता सब देख और समझ रही है।
मरांडी ने कांग्रेस पर विदेश नीति से जुड़े मामलों को लेकर भी निशाना साधा और आरोप लगाया कि कांग्रेस कभी पाकिस्तान तो कभी चीन के हितों के अनुरूप बयान देती है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में जनता कांग्रेस और इंडिया गठबंधन के राजनीतिक रवैये का जवाब देगी।
हालांकि, कांग्रेस और राहुल गांधी की ओर से चुनाव प्रक्रिया को लेकर लगाए गए आरोपों और भाजपा की ओर से की गई आलोचनाओं के बीच दोनों पक्षों के दावे राजनीतिक रूप से विवादित हैं।




