Breaking Newsझारखण्डटेक्नोलॉजीताजा खबरदुनियादेशबिजनेसमनोरंजनलाइफस्टाइल

विश्वप्रसिद्ध सोहराई आर्ट से सजेगा जिला समाहरणालय भवन

बड़कागांव के पारंपरिक कलाकारों द्वारा दिया जा रहा है मूर्त रूप

हजारीबाग की विश्वप्रसिद्ध सोहराई आर्ट से सजेगा जिला समाहरणालय भवन

बड़कागांव के पारंपरिक कलाकारों द्वारा दिया जा रहा है मूर्त रूप

हजारीबाग: जिला समाहरणालय हजारीबाग अब नए आकर्षक सोहराई आर्ट से सजेगा। हजारीबाग की विख्यात सोहराई कला यूं तो भारत के कई भवनों की शोभा बढ़ा रही है। जिला प्रशासन इसी सोच के साथ हजारीबाग की थाती सोहराई कला को उचित मंच और सम्मान देते हुए समाहरणालय के दीवारों, स्तंभों पर स्थानीय सोहराई कलाकृति उकेरने का निर्णय लिया है।
इस कलाकृति में घोड़ा,गाय,मछली,

वनस्पति,पक्षी,जंगल व आदिवासी संस्कृति से रू-ब-रू कराती चित्रकारी की जाएगी। समाहरणालय भवन के सभी प्रथम,द्वितीय व तृतीय तल्लों में यहां की कोहबर व सोहराय पेंटिंग्स से सजाया जायेगा। काला,पीला,हरा और सफेद प्राकृतिक रंगों से इस झारखंडी संस्कृति को हजारीबाग की महिला कलाकारों रुकमणी देवी, सुषमा देवी, बबिता देवी ने जीवंत किया है।

Related Articles

Back to top button