Breaking Newsझारखण्डताजा खबरराजनीतिलाइफस्टाइललाइव न्यूज़

विश्वकर्मा समाज में शिक्षा के बलबूते ही आईपीएस दीपक शर्मा और संजय राणा जैसे डीएसपी तैयार हुए: नगर विकास मंत्री सुद्विया सोनू 

विश्वकर्मा समाज में शिक्षा के बलबूते ही आईपीएस दीपक शर्मा और संजय राणा जैसे डीएसपी तैयार हुए: नगर विकास मंत्री सुद्विया सोनू 

विश्वकर्मा समाज में शिक्षा के बलबूते ही आईपीएस दीपक शर्मा और संजय राणा जैसे डीएसपी तैयार हुए: नगर विकास मंत्री सुद्विया सोनू 

समाज की एकजुटता ने उन्हें विधायक से लेकर मंत्री बनाया

गिरिडीह विश्वकर्मा समाज की जयंती संपन्न

गिरिडीह, मनोज कुमार।

गिरीडीह: गिरिडीह विश्वकर्मा समाज ने रविवार को समाज के प्रस्तावित मंदिर स्थल में भगवान विश्वकर्मा की जयंती धूमधाम से मनाया। इस दौरान जयंती समारोह में सूबे के नगर विकास मंत्री सुद्विया कुमार सोनू, आईपीएस अधिकारी सह पूर्व एसपी दीपक कुमार शर्मा, सेवानिवृत डीएसपी संजय राणा के साथ समाज के प्रदेश अध्यक्ष विकास राणा भी शामिल हुए। जयंती की शुरुआत फीता काट और दीप जलाकर किया गया।

वही मौके पर नगर विकास मंत्री सुद्विया कुमार सोनू ने समाज के एकजुटता पर खुशी जताते हुए कहा कि ये देखकर उन्हें गर्व महसूस हो रहा है कि गिरिडीह में विश्वकर्मा समाज में एकता दिख रहा है। और इसे ऐसे ही बनाए रखना है। क्योंकि इसी एकजुटता के कारण वो खुद सदर विधायक बने, और सूबे के मंत्री भी बने। किसी सूरत में समाज में ये वर्ड नहीं पैदा होना चाहिए कि हम की जगह मैं हु, इसे समाज को टूटते देर नहीं लगता। मंत्री सुद्विया कुमार सोनू ने समाज में शिक्षा की लोकप्रियता को लेकर भी कहा कि इसी शिक्षा के कारण बिश्वर्मां समाज में IPS दीपक शर्मा बने, तो संजय राणा जैसे डीएसपी भी तैयार हुए। और अब विश्वकर्मा समाज को ये समझना जरूरी है कि वो शिल्पकार भगवान के समाज से जाने जाते हैं। उन्हें संपूर्ण समाज का निर्माण करने में अहम भूमिका निभाना है। इधर जयंती समारोह को पूर्व एसपी दीपक कुमार शर्मा ने भी संबोधित करते हुए शिक्षा पर खास फोकस किया। और कहा कि इसके बगैर कोई व्यक्ति कुछ नहीं है। जब शिक्षित बनेंगे, तो उनके जीवन में भी बदलाव संभव होगा।

इधर जयंती समारोह में देवकी राणा, अध्यक्ष विनोद राणा,आजसू नेत्री प्रियंका शर्मा, दिनेश राणा, मनोज शर्मा, अमित राणा, दशरथ प्रसाद,संदीप राणा, भाजपा नेत्री उषा कुमारी, देवनाथ राणा समेत समेत समाज के कई सदस्यों ने हिस्सा लिया। वही जयंती समारोह में काफी संख्या में महिलाएं शामिल हुई।

Related Articles

Back to top button