Breaking Newsझारखण्डटेक्नोलॉजीताजा खबरदुनियादेशलाइफस्टाइललाइव न्यूज़

विश्व पर्यावरण सप्ताह पर ग्रामीणों ने लिया वृक्ष संरक्षण का संकल्प, पौधों को बांधा रक्षा सूत्र l

विश्व पर्यावरण सप्ताह 2026 के अवसर पर गिरिडीह पूर्वी वन प्रमंडल के निर्देशानुसार बिरनी थाना क्षेत्र के ग्राम गराइडीह में पर्यावरण संरक्षण एवं जनजागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

विश्व पर्यावरण सप्ताह पर ग्रामीणों ने लिया वृक्ष संरक्षण का संकल्प, पौधों को बांधा रक्षा सूत्र l

गिरिडीह, मनोज कुमार।

गिरिडीह, 04 जून 2026 : विश्व पर्यावरण सप्ताह 2026 के अवसर पर गिरिडीह पूर्वी वन प्रमंडल के निर्देशानुसार बिरनी थाना क्षेत्र के ग्राम गराइडीह में पर्यावरण संरक्षण एवं जनजागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व गिरिडीह वन प्रक्षेत्र के वन क्षेत्र पदाधिकारी ने किया।

कार्यक्रम में कल्याणपुर, गराइडीह, प्रतापपुर और चितनखारी सहित आसपास के गांवों के महिला एवं पुरुष ग्रामीणों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। इस दौरान ग्रामीणों ने पौधों एवं वृक्षों को रक्षा सूत्र बांधकर उनके संरक्षण और संवर्धन का संकल्प लिया तथा पर्यावरण सुरक्षा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता जताई।

वन विभाग के अधिकारियों और कर्मियों ने ग्रामीणों को वृक्षारोपण, वन संरक्षण तथा पर्यावरण संतुलन बनाए रखने के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी। साथ ही अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी नियमित देखभाल करने का संदेश दिया गया।
कार्यक्रम में वनपाल अमर विश्वकर्मा, प्रधान वनरक्षी अन्नु सोरेन, संजयकांत यादव, बिरेंद्र कुमार, सुश्री सुरूचि कुमारी एवं शिवनारायण महतो मौजूद रहे।

वहीं कार्यक्रम को सफल बनाने में ग्राम मुखिया (प्रति.) राजेंद्र यादव, जयदेव यादव, अब्दुल गनी, अनिल कुमार सहित अन्य ग्रामीणों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
वन विभाग ने लोगों से पर्यावरण संरक्षण के लिए आगे आने, अधिक से अधिक वृक्ष लगाने तथा आने वाली पीढ़ियों के लिए हरित वातावरण तैयार करने की अपील की।

Related Articles

Back to top button