Breaking Newsझारखण्डटेक्नोलॉजीताजा खबरदुनियादेशलाइफस्टाइललाइव न्यूज़

विश्व पर्यावरण दिवस पर चलकुशा में पौधारोपण, दाल-भात योजना का निरीक्षण कर अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों ने किया भोजन

विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर चलकुशा प्रखंड में पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया

विश्व पर्यावरण दिवस पर चलकुशा में पौधारोपण, दाल-भात योजना का निरीक्षण कर अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों ने किया भोजन l

संवाददाता – मुन्ना यादव

चलकुशा (हजारीबाग) : विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर चलकुशा प्रखंड में पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें प्रखंड विकास पदाधिकारी अमृता सिंह, जिला परिषद सदस्य सविता सिंह, सांसद प्रतिनिधि अजय सिंह, मुखिया संघ अध्यक्ष आलोक सिंह एवं अन्य जनप्रतिनिधियों ने संयुक्त रूप से पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

इस दौरान सभी ने पर्यावरण संतुलन बनाए रखने के लिए अधिक से अधिक वृक्ष लगाने तथा जल, जंगल और जमीन की रक्षा के प्रति लोगों को जागरूक रहने का आह्वान किया। कार्यक्रम के उपरांत अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों ने चलकुशा प्रखंड में संचालित मुख्यमंत्री दाल-भात योजना केंद्र का निरीक्षण किया तथा वहां उपलब्ध भोजन की गुणवत्ता, स्वच्छता एवं अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान सभी ने दाल-भात केंद्र में बैठकर भोजन भी किया और योजना के संचालन पर संतोष व्यक्त किया। इस अवसर पर मुखिया प्रतिनिधि विक्रमादित्य सिंह, भाजपा महामंत्री मुन्ना यादव, विक्रम सिंह, पंचायत समिति सदस्य उमेश साव, उपमुखिया खुशबू कुमारी, गणेश प्रजापति, अरुण दास, शशि सिंह, राजेश यादव, कार्तिक दास, गोविंद चौधरी सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे। कार्यक्रम के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन का संदेश भी दिया गया।

Related Articles

Back to top button