विलक्षण प्रतिभा के धनी शिक्षक दुलाल दास हुए सम्मानित।
पोटका के चाकड़ी पंचायत अंतर्गत किसानडीह प्राथमिक विद्यालय के पूर्व शिक्षक विलक्षण प्रतिभा के धनी दुलाल चंद्र दास को संकुल स्तर पर अपने पूर्व विद्यालय में सम्मानित किया गया।

विलक्षण प्रतिभा के धनी शिक्षक दुलाल दास हुए सम्मानित।
अभिजीत सेन।
जमशेदपुर/पोटका
पोटका के चाकड़ी पंचायत अंतर्गत किसानडीह प्राथमिक विद्यालय के पूर्व शिक्षक विलक्षण प्रतिभा के धनी दुलाल चंद्र दास को संकुल स्तर पर अपने पूर्व विद्यालय में सम्मानित किया गया।

ज्ञात हो कि दुलाल चंद्र दास का सहायक शिक्षक से सहायक आचार्य में नियुक्ति हो गई है। वर्तमान वे दूसरे विद्यालय मानपुर में पदस्थापित हो गए हैं। इस सम्मान समारोह पर पंचायत के मुखिया संगीता सरदार बतौर मुख्य अतिथि के रूप में पधार कर शिक्षक दुलाल दास के व्यक्तित्व और कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए भावुक हो गई।
साधन सेवी दिलीप महतो ने उनके सेवा काल को प्रेरणादायक बताया। सम्मान समारोह का संचालन विद्यालय प्रबंधन समिति के पूर्व अध्यक्ष श्री तीर्थंकर सिंह ने किया।
मौके पर संकुल के शिक्षक- शिक्षिका दिलीप सीट, सनातना महाकुड़, शांति भट्टमिश्र, अवंती रानी पाल, दुर्गा कुमारी, एवं विद्यालय के सभी अभिभावक व ग्रामीण उपस्थित रहे।