Breaking Newsझारखण्डटेक्नोलॉजीताजा खबरदुनियादेशलाइफस्टाइललाइव न्यूज़

निःशुल्क नेत्र जाँच एवं डायबिटीज़ अवेयरनेस शिविर का आयोजन

लायंस क्लब ऑफ गिरिडीह जागृति द्वारा जनसेवा की परंपरा को आगे बढ़ाते हुए दो महत्वपूर्ण स्वास्थ्य कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।

निःशुल्क नेत्र जाँच एवं डायबिटीज़ अवेयरनेस शिविर का आयोजन

गिरिडीह, मनोज कुमार।

गिरिडीह : लायंस क्लब ऑफ गिरिडीह जागृति द्वारा जनसेवा की परंपरा को आगे बढ़ाते हुए दो महत्वपूर्ण स्वास्थ्य कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।

पहला कार्यक्रम निःशुल्क नेत्र जाँच एवं मोतियाबिंद ऑपरेशन शिविर था, जिसका आयोजन भगवान महावीर आई हॉस्पिटल, राँची के सहयोग से किया गया। इस शिविर में प्रसिद्ध नेत्र रोग विशेषज्ञों द्वारा ग्रामीण क्षेत्र के लोगों की निःशुल्क नेत्र जाँच, परामर्श, चश्मा वितरण तथा मोतियाबिंद ऑपरेशन हेतु चयन किया गया। मरीजों को दवा, भोजन, ठहराव एवं ऑपरेशन सेवाएँ पूर्णतः निःशुल्क उपलब्ध कराई जाएगी। शिविर का आयोजन मध्य विद्यालय हरलाडीह, पंचायत-चिरकी में किया गया।

इसके अतिरिक्त, क्लब ने डायबिटीज़ अवेयरनेस एवं चेकअप तथा रक्तचाप जांच कैंप भी आयोजित किया। इसमें विशेषज्ञ डॉक्टरों ने मधुमेह की रोकथाम, समय पर जाँच, खान-पान एवं जीवनशैली में सुधार के उपायों की जानकारी दी। साथ ही सभी उपस्थित लोगों की निःशुल्क ब्लड शुगर टेस्टिंग की गई।

कार्यक्रम की संयोजक MJF लायन अनिता गुप्ता एवं लायन शालिनी बैसखियार थी। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि PMJF lion कमल जैन पूर्व जिलापाल थे एवं lion रतन गुप्ता का विशेष सहयोग रहा। इस अवसर पर बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने स्वास्थ्य जाँच का लाभ उठाया। मौके पर क्लब की अध्यक्ष नीलम भदानी, संगीता बैसखियार, सुषमा गुप्ता, मीना गुप्ता, रागिनी, मुक्ता, रीना सिंह, सरिता बरनवाल, बिन्नी साओ उपस्थित रही. मधुमेह की जांच डॉ मेघा सिंह का एवं आँखों की जाँच में हरिश दोशी जी का योगदान सराहनीय रहा.

लायंस क्लब ऑफ गिरिडीह जागृति की ओर से बताया गया कि आने वाले समय में भी समाजहित में ऐसे स्वास्थ्य शिविर लगातार आयोजित किए जाते रहेंगे, ताकि ग्रामीण व शहरी क्षेत्र के वंचित वर्ग को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सुविधाएँ निःशुल्क मिल सकें।

Related Articles

Back to top button