विधायक संजीव सरदार के पहल पर सुदूरवर्ती गांव बोड़ाम के बिरसा उलगुलान युवा एकता मंच ने लगाया एक दिवसीय स्वैच्छिक रक्तदान शिविर। मुख्य अतिथि के रूप में विधायक संजीव सरदार रहे उपस्थित।
उमस भरी गर्मी के बीच सुदूरवर्ती गांव बोड़ाम के बिरसा उलगुलान युवा एकता मंच ने पहली बार पोटका विधायक संजीव सरदार के पहल पर, राधेश्याम सिंह एवं फुलचांद सिंह सरदार के अगुवाई में एक दिवसीय स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया।

विधायक संजीव सरदार के पहल पर सुदूरवर्ती गांव बोड़ाम के बिरसा उलगुलान युवा एकता मंच ने लगाया एक दिवसीय स्वैच्छिक रक्तदान शिविर। मुख्य अतिथि के रूप में विधायक संजीव सरदार रहे उपस्थित।
अभिजीत सेन।
जमशेदपुर/ पोटका
उमस भरी गर्मी के बीच सुदूरवर्ती गांव बोड़ाम के बिरसा उलगुलान युवा एकता मंच ने पहली बार पोटका विधायक संजीव सरदार के पहल पर, राधेश्याम सिंह एवं फुलचांद सिंह सरदार के अगुवाई में एक दिवसीय स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया। रक्तदान शिविर में मुख्य अतिथि के रूप में पोटका विधायक संजीव सरदार उपस्थित होकर शिविर का किया उद्घाटन।
सहयोगी मित्र संस्था के तौर पर जमशेदपुर ब्लड सेंटर एवं टीम पीएसएफ ने तकनीकी सहयोग प्रदान किया। इस दौरान विधायक संजीव सरदार ने रक्त दाताओं से मुलाकात कर उनका उत्साहवर्धन किया। उन्होंने रक्तदान जैसा पुनीत एवं मानव सेवा के कार्य में योगदान देने के लिए सभी रक्तदाताओं का आभार व्यक्त किया।

विधायक ने कहा रक्तदान किसी जरूरतमंद व्यक्ति के जीवन को बचाने के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है ओर समाज के अधिक से अधिक लोगों को इस नेक कार्य के लिए आगे आना चाहिए। रक्तदान शिविर के लिए पहाड़ों के बीच से होते हुए प्रतीक संघर्ष फाउंडेशन के टीम सुदूरवर्ती गांव पहुंचा। मौके पर प्रतीक संघर्ष फाउंडेशन के निर्देशक अरिजीत सरकार ने कहा कि गांव में भी रक्तदान के प्रति जागरूकता का असर देखने को मिला।
रक्तदान के प्रति लोगों में भय अब धीरे धीरे दूर होता प्रतीत हो रहा। उन्होंने कहा रक्तदान शिविर में कुल 55 रक्तदाताओं ने रक्तदान किया। उन्होंने कहा सभी रक्तदाताओं के लिए विशेष व्यवस्था किया गया था, ताकि रक्तदाताओं की स्वागत में कोई कमी ना रह जाए। रक्तदाताओं का हौसला बढ़ाने पूर्व जिला परिषद सदस्य स्वपन कुमार महतो शिविर में उपस्थित रहे। रक्तदान के पश्चात सभी रक्तदाताओं को प्रशस्ति पत्र एवं प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।
रक्तदान शिविर में एक सहयोगी मित्र संस्था के तौर पर जमशेदपुर ब्लड सेंटर एवं प्रतीक संघर्ष फाउंडेशन ने तकनीकी सहयोग प्रदान किया. संस्था के प्रमुख सदस्यों के रुप में कठोर परिश्रम करते हुए अध्यक्ष राधेश्याम सिंह, सचिव फुलचांद सिंह सरदार, सुभाष साहिस, गंगा धर सिंह सरदार, युधिष्ठिर, समीर गोप, सुकु सिंह, शम्भू, भक्तरंजन भुमिज, अमर सिंह, गुरुपदो महतो, विभुति, नीलकमल, निरंजन, बुद्धेश्वर बास्के, शशि भूषण सिंह.आदी ने सहयोग प्रदान किया।

