Breaking Newsझारखण्डटेक्नोलॉजीताजा खबरदुनियादेशलाइफस्टाइललाइव न्यूज़

विधायक संजीव सरदार के निर्देश पर हाता-टाटा मार्ग के गड्ढे भरने का कार्य शुरू ।

दुर्गा पूजा को देखते हुए पोटका विधायक संजीव सरदार के निर्देश पर पथ निर्माण विभाग ने बुधवार से हाता-टाटा मुख्य मार्ग पर गड्ढों को भरने का कार्य शुरू कर दिया है।

विधायक संजीव सरदार के निर्देश पर हाता-टाटा मार्ग के गड्ढे भरने का कार्य शुरू ।

अभिजीत सेन।

जमशेदपुर/ पोटका

दुर्गा पूजा को देखते हुए पोटका विधायक संजीव सरदार के निर्देश पर पथ निर्माण विभाग ने बुधवार से हाता-टाटा मुख्य मार्ग पर गड्ढों को भरने का कार्य शुरू कर दिया है। लगातार बारिश से सड़क की स्थिति खराब हो गई थी, जिससे आने-जाने वाले राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। विधायक के प्रयास से पूजा से पूर्व सड़क पर अस्थायी सुधार कार्य शुरू होने से आम लोगों ने राहत की सांस ली है।

विदित हो कि हाता-टाटा मुख्य मार्ग लंबे समय से जर्जर अवस्था में है। भारी बारिश के बाद जगह-जगह गड्ढे बन गए थे, जिससे दुर्घटनाओं की आशंका बनी हुई थी। इसको लेकर स्थानीय लोग लगातार आवाज उठा रहे थे। यहां तक कि शांति समिति की बैठक में भी इस समस्या को प्रमुखता से रखा गया था।

मामले की जानकारी मिलते ही विधायक संजीव सरदार ने इसे गंभीरता से लेते हुए पथ निर्माण विभाग को तुरंत गड्ढे भरने का निर्देश दिया। कार्य की निगरानी कर रहे पथ निर्माण विभाग के कनिष्ठ अभियंता सतीश कुमार उपाध्याय ने बताया कि फिलहाल पूजा को देखते हुए गड्ढे भरने का कार्य कराया जा रहा है।वहीं विधायक संजीव सरदार ने कहा, “हाता-टाटा मुख्य मार्ग की मरम्मत के लिए विभाग से स्वीकृति मिल चुकी है। दुर्गा पूजा के दौरान कार्य शुरू करने से यातायात बाधित होता, इसलिए फिलहाल गड्ढे भरे जा रहे हैं। पूजा समाप्त होते ही सड़क का संपूर्ण मरम्मत कार्य विधिवत रूप से शुरू करा दिया जाएगा।

Related Articles

Back to top button