विधायक ने किया सामुदायिक भवन का शिलान्यास
तीन लाख 99 हजार रुपए की लागत से बना भवन
संयुक्ता न्यूज डेस्क
हजारीबाग- चलकुशा प्रखंड के खरगु पंचायत के विवाह भवन में बरकट्ठा विधायक अमित कुमार यादव ने तीन लाख 99 हजार रुपए की लागत से बनने वाले सामुदायिक भवन का नारियल फोड़कर किया शिलान्यास।
बरकट्ठा विधायक ने कहा कि हम अपने क्षेत्र का संपूर्ण विकास करेंगें। इस कार्यक्रम का संचालन भाजपा पूर्व मंडल अध्यक्ष राजेंद्र साव ने किया। बरकट्ठा विधायक को ग्रामीण जनता ने अपनी समस्याओं से भी अवगत कराया।
शिलान्यास कार्यक्रम में मुख्य रूप से उप प्रमुख दुर्गा यादव, सांसद प्रतिनिधि सह मुखिया प्रतिनिधि सुबोध चौधरी, राम प्रसाद यादव, अशोक यादव, मथुरा यादव, परमेश्वर नायक, मेघलाल नायक, सीताराम नायक, सहदेव यादव, पूर्व पंचायत समिति सदस्य प्रतिनिधि किशोर मोदी, त्रिवेणी दास, राजू पंडित, सोना नायक, आमनारी मुखिया प्रतिनिधि विनोद यादव, महेश नायक समेत अन्य जनप्रतिनिधि और ग्रामीण मौजूद थे।

चलकुशा से मुन्ना यादव की रिपोर्ट।



