Breaking Newsझारखण्डटेक्नोलॉजीताजा खबरदुनियादेशराजनीतिलाइफस्टाइललाइव न्यूज़हेल्थ

विधायक अमित कुमार यादव ने पीड़ित परिवार को मदद की

बरकट्ठा प्रखंड अंतर्गत केन्दुआ गांव के सुधीर यादव की असामयिक मृत्यु मुंबई में ट्रेन से गिरने के कारण हो गई।

विधायक अमित कुमार यादव ने पीड़ित परिवार को मदद की

हजारीबाग : बरकट्ठा प्रखंड अंतर्गत केन्दुआ गांव के सुधीर यादव की असामयिक मृत्यु मुंबई में ट्रेन से गिरने के कारण हो गई। इस दुखद घटना की सूचना समाजसेवी सह नेता इन्द्रेव यादव ने बरकट्ठा विधानसभा क्षेत्र के विधायक माननीय अमित कुमार यादव जी को दी। विधायक ने पीड़ित परिवार को हर संभव मदद करने की बात कही और पार्थिव शरीर को पैतृक गांव ले जाने के लिए निजी खर्च से एंबुलेंस की व्यवस्था की।

ग्रामवासियों ने व्यक्त किया आभार

ग्रामवासियों ने विधायक जी के प्रति आभार व्यक्त किया और भगवान से परिवार को सहन शक्ति देने की प्रार्थना की। साथ ही, युवा समाजसेवी रामकुमार ने विधायक से मांग की है कि सरकारी एंबुलेंस की व्यवस्था की जाए ताकि आम आदमी को लाभ मिल सके।

सरकारी एंबुलेंस की मांग

युवा समाजसेवी रामकुमार ने कहा कि अगर विधायक मद से एक एंबुलेंस खरीद ली जाए तो विधायक का जेब का पैसा सेविंग भी हो जाएगा और आम आदमी को डायरेक्ट लाभ मिलेगा।

आज अगर सरकारी शव वाहन की व्यवस्था होती तो यह सेवा बगैर पैरवी के निःशुल्क होती।
जिससे यह प्रतीत होती है कि भविष्य में ऐसी ओर कभी घटना घटित होती हैं तो निजी खर्च से ही होगी ?
आखिर बरकट्ठा विधानसभा में सभी प्रखंडों में शव वाहन या अंतिम यात्रा रथ/वाहन की सेवा क्यों नहीं हैं ?
बरकट्ठा विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत प्रतिदिन सड़क दुर्घटना में औसतन तीन से अधिक मृत्यु होती हैं और इसके साथ साथ किसी रोगी से पीड़ित इलाजरत व्यक्ति की भी प्रतिदिन औसतन तीन से अधिक लोगों की मृत्यु होती हैं।

आखिर किसी के यहां घटना घटित होगी तो क्या वो नेताओं कि पैरवी करवाएगा ?
हम विधायक से मांग करते हैं कि बरकट्ठा विधानसभा क्षेत्र में सभी प्रखंडों में शव वाहन व्यवस्था करवाएं।।
जो सेवा बिल्कुल निशुल्क हों।।

Related Articles

Back to top button