Breaking Newsझारखण्डटेक्नोलॉजीताजा खबरदुनियादेशराजनीतिलाइफस्टाइललाइव न्यूज़

विकसित भारत 2047 की दिशा में मजबूत कदम, बजट 2026-27 सराहनीय : सुनील पासवान

देश की वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा आज प्रस्तुत किए गए बजट 2026-27 को लेकर निवर्तमान महापौर सुनील पासवान ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि यह बजट विकसित भारत 2047 के लक्ष्य की ओर देश को तेजी से अग्रसर करने वाला है, जिसमें समाज के हर वर्ग का विशेष ध्यान रखा गया है।

विकसित भारत 2047 की दिशा में मजबूत कदम, बजट 2026-27 सराहनीय : सुनील पासवान

गिरिडीह, मनोज कुमार।

गिरिडीह : देश की वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा आज प्रस्तुत किए गए बजट 2026-27 को लेकर निवर्तमान महापौर सुनील पासवान ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि यह बजट विकसित भारत 2047 के लक्ष्य की ओर देश को तेजी से अग्रसर करने वाला है, जिसमें समाज के हर वर्ग का विशेष ध्यान रखा गया है।

सुनील पासवान ने कहा कि रेलवे क्षेत्र के लिए बजट में किए गए प्रावधान बेहद सराहनीय हैं। हाई स्पीड ट्रेन चलाने के लिए आवंटन दिया जाना विकसित भारत के संकल्प को मजबूती प्रदान करता है। इससे देश के बुनियादी ढांचे के साथ-साथ आम नागरिकों को भी लाभ मिलेगा।

उन्होंने आगे कहा कि गंभीर बीमारियों से जूझ रहे नागरिकों के लिए दवाओं पर आयात शुल्क में कटौती कर सरकार ने बड़ी राहत दी है, जो मानवीय दृष्टिकोण को दर्शाता है।

निवर्तमान महापौर ने विश्वास जताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र भाई मोदी का ‘सबका साथ, सबका विश्वास’ के साथ विकसित भारत 2047 का संकल्प इस बजट के माध्यम से अवश्य पूरा होगा। इसके लिए उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को धन्यवाद और आभार व्यक्त किया।

Related Articles

Back to top button