Breaking Newsझारखण्डताजा खबरराजनीतिलाइफस्टाइललाइव न्यूज़

वाईजेके स्टूडेंट्स फेडरेशन ने नवनियुक्त रजिस्ट्रार और वित्त पदाधिकारी का किया स्वागत

वाईजेके स्टूडेंट्स फेडरेशन ने नवनियुक्त रजिस्ट्रार और वित्त पदाधिकारी का किया स्वागत

वाईजेके स्टूडेंट्स फेडरेशन ने नवनियुक्त रजिस्ट्रार और वित्त पदाधिकारी का किया स्वागत

पलामू: वाईजेके स्टूडेंट्स फेडरेशन ने नीलांबर पीतांबर विश्वविद्यालय के नवनियुक्त रजिस्ट्रार मत्युंजय कुमार एवं वित्त पदाधिकारी आर.के झा से मुलाकात की और पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया तथा शुभकामनाएं भी दी। मौके पर उपस्थित श्रवण सिंह ने कहा की विद्यार्थियों को दोनो नवनियुक्त पदाधिकारियों से काफी उम्मीदें हैं। हमें पूर्ण विश्वास है कि वर्तमान पदाधिकारी छात्रहित में काम करेंगे। उनके आने से विश्वविद्यालय को गति मिलेगी। विकास यादव ने कहा कि नवनियुक्त पदाधिकारी के आगमन से छात्रों में एक उम्मीद जगी है और सकारात्मक भाव आए हैं। जिला अध्यक्ष विपिन यादव ने कहा कि विश्वविद्यालय की स्थिति अति दयनीय है। यहां ऐसा कोई दिन नहीं, जहां विद्यार्थियों को कोई समस्या ना होती हो। हम यह उम्मीद करते हैं कि समस्याओं के निपटने के लिए पदाधिकारी गण काम करेंगे। जिला सचिव मोहित साहू ने कहा कि सर्वप्रथम सत्रों को नियमित करना रजिस्ट्रार के सामने एक चुनौती है, जिसे पूरा करना अति आवश्यक है। जिला उपाध्यक्ष कृष्णा यादव ने कहा कि सत्र के नियमित होने की समस्या, परीक्षा की समस्या, पंजीयन की समस्या आदि का समाधान निकट भविष्य मैं अति शीघ्र होगा, ऐसा हमें विश्वास है। जिस पर रजिस्ट्रार श्री मृत्युंजय कुमार ने कहा कि छात्र हित ही हमारी प्राथमिकता है सर्वप्रथम हम सभी सत्रों को नियमित एवं सुचालु रूप से आयोजित करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

उन्होंने आगे कहा कि जिन भी विद्यार्थी को परेशानी हो वह कभी भी हम संपर्क कर सकते है। वही वित्त पदाधिकारी श्री आर.के झा कहा कि हम अपने स्तर से यथासंभव प्रयास करेंगे की हम जिस भी रूप में विद्यार्थियों की सेवा कर सके, शत प्रतिशत करेंगे और जहां तक संभव हो हम विद्यार्थियों की सेवा में सदैव तत्पर रहेंगे। इस मौके पर ऋतु राज, कौशिक, मनीष, संजीव आदि भी मौजूद थे।

Related Articles

Back to top button