लोकसभा समन्वय समिति की बैठक भंडारीडीह रोड स्थित होटल संगम गार्डन में की गई।
लोकसभा समन्वय समिति की बैठक भंडारीडीह रोड स्थित होटल संगम गार्डन में की गई।

लोकसभा समन्वय समिति की बैठक भंडारीडीह रोड स्थित होटल संगम गार्डन में की गई।
गिरीडीह, मनोज कुमार।
गिरीडीह: जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से बुधवार को लोकसभा समन्वय समिति की बैठक भंडारीडीह रोड स्थित होटल संगम गार्डन में की गई। जिनमें झारखंड के प्रदेश कांग्रेस कार्यकारी अध्यक्ष शहजादा अनवर और समन्वय समिति के संयोजक बृजनंदन सिंह मुख्य रूप से उपस्थित रहें। इस बैठक में गिरिडीह जिला के साथ साथ धनबाद और बोकारो के कांग्रेस जिला अध्यक्ष भी मौजूद थे। बैठक के दौरान आगामी आने वाले लोकसभा चुनाव के तैयारी को लेकर चर्चा की गई। गिरिडीह लोकसभा समन्वय समिति की यह पहली बैठक थी। जिसमें बताया गया कि गिरिडीह लोकसभा में बूथ स्तर तक कांग्रेस को कैसे मजबूत किया जाए। साथ ही आगे का एक्शन प्लान तैयार करने की बात भी कही गई। ताकि 2024 में कांग्रेस गिरिडीह लोकसभा पर विजय प्राप्त कर सके। इस बाबत शहजाद अनवर ने कहा की गिरिडीह लोकसभा के लिए जो कोऑर्डिनेशन कमिटी बनाई गई है उन बढ़िया नेताओं के साथ-साथ धनबाद और बोकारो जिला अध्यक्ष की उपस्थिति में आगामी 2024 लोकसभा चुनाव को लेकर बैठक की गई उन्होंने कहा कि आने वाला लोकसभा चुनाव काफी चुनौती पूर्ण है इस को लेकर अभी से ही तैयारी शुरू कर दी गई है

बताया कि विधानसभा स्तर के साथ-साथ पंचायत स्तर पर जाकर चुनाव को लेकर बूथ सशक्तिकरण करना है। जिलाध्यक्ष धनंजय सिंह ने बताया कि संगठन सशक्त को लेकर लोकसभा समन्वय समिति की बैठक हुई। कहा कि हम लोगों को कई निर्देश प्राप्त हुए हैं। इसको तेजी से गति देना है। मौके पर नरेश वर्मा, सतीश केडिया, उपेंद्र सिंह, अजय कुमार सिन्हा मंटू,प्रोफेसर मुकेश शाह, अमित सिन्हा, राजेश तूरी, अशोक विश्वकर्मा ,विनोद सिंह,ऋषिकेश, दुर्गा शर्मा सहित कई कांग्रेसी नेता मौजूद थे।




