Breaking Newsझारखण्डटेक्नोलॉजीताजा खबरदुनियादेशलाइफस्टाइललाइव न्यूज़

लोक आस्था का महापर्व छठ के तीसरे दिन विभिन्न छठ घाटों पर अस्ताचलगामी भगवान भास्कर को दिया गया अर्घ्य, उमड़ा आस्था का जनसैलाब।।

लोक आस्था का महापर्व छठ पूजा के तीसरे दिन सोमवार को अरगाघाट समेत विभिन्न छठ घाटों पर अस्ताचलगामी भगवान सूर्य को प्रथम अर्घ्य अर्पण किया गया।

लोक आस्था का महापर्व छठ के तीसरे दिन विभिन्न छठ घाटों पर अस्ताचलगामी भगवान भास्कर को दिया गया अर्घ्य, उमड़ा आस्था का जनसैलाब।।

गिरिडीह, मनोज कुमार।

लोक आस्था का महापर्व छठ पूजा के तीसरे दिन सोमवार को अरगाघाट समेत विभिन्न छठ घाटों पर अस्ताचलगामी भगवान सूर्य को प्रथम अर्घ्य अर्पण किया गया।इस मौके पर सभी घाटों पर आस्था का जनसैलाब देखने को मिला।

इसके साथ ही शहरी क्षेत्र के अरगाघाट छठ घाट, दीनदयाल छठ घाट, सिहोडीह आदर्श नगर छठ घाट सिहोडीह छठ घाट, शिव शक्ति घाट, बरगंडा स्थित आमघाट, शास्त्री नगर स्थित अमित बरदियार छठ घाट प्रोफेसर कॉलोनी छठ घाट, बरगंडा साईं घाट पर श्रद्धालुओं के द्वारा भगवान सूर्य देव को दूध और जल का अर्घ्य अर्पण किया गया।

इस दौरान छठ को लेकर लोगों में काफी उत्साह देखने को मिला। बता दे कि यह पर्व शनिवार को नहाय खाय के साथ शुरू हुआ था। रविवार को पूरी निष्ठा के साथ खरना विधान संपन्न हुआ। खरना का महा प्रसादी ग्रहण करने के बाद छठ व्रतियों का 36 घंटे का निर्जला उपवास भी शुरू हो गया था। आज पूरे विधि विधान के साथ डूबते हुए सूर्य को अर्घ्य दिया गया।

मंगलवार की सुबह उदयीमान भगवान सूर्य को अर्घ्य देने के साथ छठ पर्व का समापन होगा। इस दौरान छठ घाटों पर साफ-सफाई भी पूरी तरह से देखने को मिली। वहीं व्रतियों के कपड़ा बदलने के लिए व्यस्था किया गया था।

जगह जगह के पूजा समिति की ओर से विद्युत साज सज्जा और गेट का निर्माण कराया गया था। कुल मिलाकर छठ महापर्व में लोग पूरी तरह से लीन नज़र आए।

Related Articles

Back to top button