लायंस क्लब ऑफ़ डालटनगंज के द्वारा अमानत नदी छठ घाट पर छठ पूजा की तैयारी को लेकर प्रेसवार्ता का आयोजन
मेदिनीनगर स्थित शिवाय ब्लू होटल मे लायंस क्लब ऑफ़ डालटनगंज के द्वारा अमानत नदी छठ घाट पर छठ पूजा की तैयारी को लेकर प्रेसवार्ता का आयोजन किया गया ।

लायंस क्लब ऑफ़ डालटनगंज के द्वारा अमानत नदी छठ घाट पर छठ पूजा की तैयारी को लेकर प्रेसवार्ता का आयोजन
पलामू : मेदिनीनगर स्थित शिवाय ब्लू होटल मे लायंस क्लब ऑफ़ डालटनगंज के द्वारा अमानत नदी छठ घाट पर छठ पूजा की तैयारी को लेकर प्रेसवार्ता का आयोजन किया गया । अध्यक्ष रूपेश कुमार ने बताया कि इस बार लायंस क्लब ऑफ डालटनगंज के द्वारा अमानत नदी छठ घाट पर छठव्रतियों विशेष व्यवस्था की जा रही है वाटर प्रूफ पंडाल बनाई जा रही है ,

सभी जगह टावर लाइट लगाई जा रही है , छठ व्रतियों को कोई परेशानी न हो उसको लेकर घाट की साफ सफाई पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है , सुबह शाम गंगा आरती का भी आयोजन किया जाएगा , सुरक्षा को लेकर भी लायन्स क्लब पूरी तरह तैयार है ।
वही लायन्स क्लब के द्वार अपील किया गया है कि अपने छोटे बच्चो के पॉकेट में मोबाइल नम्बर अवश्य लिखकर डाल दे । प्रेसवार्ता के दौरान अध्यक्ष रुपेश कुमार, प्रोजेक्ट पदाधिकारी राकेश,रितेश कुमार ,आलोक माथुर, अनवर, सचिव प्रभात अग्रवाल ,पीयूष तुलस्यान समेत संस्था के सभी सदस्य मौजूद थे ।



