लायंस क्लब ऑफ़ गिरिडीह एलिट का सत्र 2025 , 26 का छठवें क्लब पद स्थापना समारोह हुआ संपन्न
लायंस क्लब ऑफ़ गिरिडीह एलिट का होटल इव्यांन पैलेस (ऑर्बिट 2) टुंडी रोड, बरवाडीह, गिरिडीह के प्रांगण में सत्र 25 -26 का 6वे़ क्लब पद स्थापना समारोह संपन्न की गई।

लायंस क्लब ऑफ़ गिरिडीह एलिट का सत्र 2025 , 26 का छठवें क्लब पद स्थापना समारोह हुआ संपन्न
गिरिडीह, मनोज कुमार।
गिरिडीह : लायंस क्लब ऑफ़ गिरिडीह एलिट का होटल इव्यांन पैलेस (ऑर्बिट 2) टुंडी रोड, बरवाडीह, गिरिडीह के प्रांगण में सत्र 25 -26 का 6वे़ क्लब पद स्थापना समारोह संपन्न की गई। कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला 322 ए के जिला पाल तथा मुख्य अतिथि PMJF लायन संजय कुमार,प्रथम उप जिला पाल MJF लायंन शुभ्रा मजूमदार, पूर्व जिला पाल PMJF लायन माधव लखोटिया,

पूर्व जिला पाल PMJF लायन सिद्धार्थ मजूमदार, GMT co-ordinator लायन सुजीत कुमार, रीजन चेयरपर्सन PMJF लायन डॉक्टर ए के सिन्हा, installation chairperson MJF लायन डॉक्टर संजय कुमार सिंह, क्लब के वरीय सदस्य लायन राजेश कुमार गुप्ता, लायन धर्म प्रकाश साहू,चैंबर ऑफ़ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज गिरिडीह सह सर्राफ सघ गिरिडीह के अध्यक्ष श्री राहुल बर्मन,लोक जनशक्ति पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्री राज कुमार राज, जिला अधिवक्ता संघ गिरिडीह के अध्यक्ष श्री प्रकाश सहाय, लायंस क्लब ऑफ गिरिडीह टाउन, लायंस क्लब ऑफ़ गिरिडीह सनशाइन, लायंस क्लब ऑफ जागृति, रोटरी गिरिडीह, रोटरी क्लब ऑफ़ गिरिडीह कपल, रोटरी क्लब ऑफ़ गिरिडीह ग्रेटर, इनर व्हील क्लब सनशाइन, के अध्यक्ष एवं सचिव तथा क्लब के तमाम सदस्य एवं परिवार गण , विभिन्न संस्थाओं से अतिथिगण मौजूद थे।

क्लब पद स्थापना समारोह में अध्यक्ष लायन दशरथ प्रसाद, सचिव लायन सुदीप गुप्ता, कोषाध्यक्ष लायन गुंजन कुमार शर्मा, उपाध्यक्ष लायन सुनील कुमार, लायन राहुल कुमार एवं लायन डॉ सुमन कुमार, संयुक्त सचिव लायन डॉक्टर दीपक कुमार, सह कोषाध्यक्ष लायन विकास गुप्ता, क्लब एडमिनिस्ट्रेशन ऑफीसर लायन धर्म प्रकाश, मेंबरशिप चेयरपर्सन लायन उदय भदानी, क्लब सर्विस चेयरपर्सन लायन अमरनाथ मंडल ,पी आर ओ- लायन राहुल बर्मन, लायन तमर- लायन मसरूर आलम सिद्दीकी, लायन ट्विस्टर -लायन राहुल प्रसाद, क्लब निदेशक -लायन MJF डॉक्टर संजय कुमार सिंह, लायन राजेश गुप्ता ,लायन डॉक्टर ज्ञान प्रकाश ,लायन अरुण कुमार साव को चयन किया गया।

साथ ही जिला 322 ए के पूर्व जिला पाल लायन माधव लखोटिया के द्वारा चयनित पदाधिकारीयो को लायंस इंटरनेशनल के विजन वो मिशन के तहत शपथ दिलाया गया। तथा क्लब के कार्यों से प्रभावित होकर नए सदस्य के रूप में लायन सत्येंद्र कुमार सिंह, लायन रंजीत कुमार सिंहा ,लायन सचिन मंडल, लायन अरविंद मंडल एवं लायन राहुल कृष्णा ने सदस्यता ग्रहण किया। नए शामिल सदस्यों को जिला 322 ए के प्रथम उप जिला पाल लायन शुबरा मजूमदार के द्वारा लायंस इंटरनेशनल के कार्यों एवं दिशा निर्देशों के तहत शपथ दिलाते हुए सदस्यता ग्रहण कराई गई।
क्लब अध्यक्ष लायन दशरथ प्रसाद ने सभागार में विगत वर्षों के कार्यों के बारे में बताएं की लायंस क्लब ऑफ़ गिरिडीह एलिट पिछले 6 वर्षों से लायंस इंटरनेशनल के दिए गए दिशा निर्देशों का पूर्ण रूप से पालन करते हुए सामाजिक कार्यों में अपनी महती भूमिका निभा रहा है, हमारे क्लब के द्वारा शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में पर्यावरण, फूड फॉर हंगर ,हेल्थ चेकअप कैंप, आदिवासी समुदाय के बीच सामाजिक कार्य ,महिला सशक्तिकरण, शिक्षा के क्षेत्र में बढ़ावा देना, शिक्षकों को प्रोत्साहित करना, खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करना, डायबिटीज कैंप लगाना आदि कई महत्वपूर्ण कार्य किया गया है,

जो लायंस इंटरनेशनल के स्लोगन “वी सर्व” “we serve” को चरितार्थ करता है। आगे संबोधित करते हुए अपने क्लब के तमाम सदस्यों को धन्यवाद दिए तथा आभार प्रकट किया कि मुझे पुन: अध्यक्ष का दायित्व दिया गया है, मैं तमाम पदाधिकारीयों एवं सदस्यों को विश्वास दिलाना चाहता हूं ,कि इस सत्र 25 -26 में भी हमारा क्लब सामाजिक कार्यों तथा मानव सेवा के कार्यों में अपनी अग्रणी भूमिका निभाएगा।
लायंस इंटरनेशनल का मिशन 1.5 में हमारा क्लब का सार्थक योगदान रहेगा, पर्यावरण को संतुलित बनाए रखने के लिए क्लब के द्वारा 500 से अधिक पेड़ लगाए जाएंगे ,फूड फॉर हंगर कार्यक्रम के तहत विभिन्न क्षेत्रों में जरूरतमंदों के बीच भोजन सामग्री का वितरण किया जाएगा, तथा समय-समय पर हेल्थ कैंप का भी आयोजन किया जाएगा, साथ ही महिला सशक्तिकरण के कार्यक्रम किए जाएंगे, जिला तथा मल्टीप्ल के तमाम दिशा निर्देशों का पूर्ण रूप से पालन किया जाएगा।
जिला 322 ए के जिला पाल तथा कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एमजेएफ लायन संजय कुमार ने बताएं कि यह संस्था एक इंटरनेशनल संस्था के रूप में स्थापित है, और पूरे विश्व में मानव सेवा का कार्य लंबे समय से करते आ रही है। सत्र 25- 26 में लायंस इंटरनेशनल अध्यक्ष आदरणीय लायन ऐ पी सिंह के मिशन 1.5 के तहत मेंबरशिप को स्थापित करना है ,और क्लब को एक सशक्त संगठन के रूप में विश्व के धरती में उतारने का कार्य किया जाना है ,
इसमें सभी लायन साथियों को अपना-अपना योगदान देने की आवश्यकता है और बढ़ चढ़कर लायंस इंटरनेशनल के दिशा निर्देशों का अनुपालन करने की जरूरत है।
कार्यक्रम का संचालन लायन डॉक्टर सुमन कुमार एवं लायन राजेश गुप्ता जी के द्वारा किया गया। तथा धन्यवाद ज्ञापन लायन धर्म प्रकाश साहू जी के द्वारा की गई। कार्यक्रम में लायन सुजीत लोहनी, लायन शत्रुघ्न प्रसाद सिंह, लायन गौतम सागर, लायन सौरभ महासेठ, लायन डॉक्टर विकास लाल आदि साथियों को सफल बनाने में सराहनीय भूमिका रही।



