रेलवे साइडिंग में बड़ते प्रदूषण के खिलाफ हस्ताक्षर अभियान शुरू।
हल्दीपोखर रेलवे साइडिंग में होने वाले प्रदूषण के विरोध में शनिवार को साइडिंग क्षेत्र में हस्ताक्षर अभियान शुरू किया गया।हल्दीपोखर रेलवे साइडिंग में होने वाले प्रदूषण के विरोध में शनिवार को साइडिंग क्षेत्र में हस्ताक्षर अभियान शुरू किया गया।

रेलवे साइडिंग में बड़ते प्रदूषण के खिलाफ हस्ताक्षर अभियान शुरू।
अभिजीत सेन।
जामशेदपुर/पोटका
हल्दीपोखर रेलवे साइडिंग में होने वाले प्रदूषण के विरोध में शनिवार को साइडिंग क्षेत्र में हस्ताक्षर अभियान शुरू किया गया। अभियान के तहत प्रभावित क्षेत्रों के गांव और मोहल्ले में लोगों को रेलवे साइडिंग से धुल, प्रदूषण, भारी वाहनों के आवागमन और सड़क समस्या के प्रति जागरूक कर हस्ताक्षर लिए जाएंगे।

अभियान जुटे लोगों ने कहा कि साइडिंग से बड़ते प्रदुषण के कारण ग्रामीन परेशान हैं। इस समस्याओ को एकजुट कर संबंधित अधिकारियों एवं राष्ट्रीय हरित अधिकरण (NGT) के समक्ष रखने का प्रयास किया जाएगा।
अभियान में जिला परिषद सदस्य सूरज मंडल और सविता सरदार, मुखिया देवी कुमारी भूमिज, मनोज सरदार, गणेश सरदार, पोल्टू मंडल, प्रकाश सरदार, समाज सेवी शंकर चंद्र गोप, ,सूरज मोदक, रमेश मोदक, मनीष राम, सिद्धू गोप, मुकेश मोदक आदि, शामिल रहे।




