रेलवे में नौकरी देने के नाम पर मुखिया पति सपन नाग 6 लाख साठ हजार लेकर उड़ गए ।
ठगी का शिकार हुआ पंचेत निवासी धीरज कुमार साव सहित और दो छात्र

रेलवे में नौकरी देने के नाम पर मुखिया पति सपन नाग 6 लाख साठ हजार लेकर उड़ गए ।ठगी का शिकार हुआ पंचेत निवासी धीरज कुमार साव सहित और दो छात्र
धनबाद:मलय गोप
धनबाद: ताजा मामला है निरसा थाना अंतर्गत गोपालपुर पंचायत के मुखिया पति स्वपन नाग का। बताते चले की पंचेत थाना अंतर्गत बेलडांगा निवासी धीरज कुमार साव ने शुक्रवार को निरसा थाना में एक लिखित शिकायत दिया। अपने लिखित शिकायत में धीरज ने बताया कि मैं पंचित थाना अंतर्गत बेलडांगा गांव का रहने वाला हूं अपने लिखित शिकायत में धीरज ने कहा कि मैं सपन कुमार नाग पिता मंटू नाग गोपालपुर पोस्ट मुग्मा जिसका उम्र 36 होगा मेरा

दुकान में उसका प्रतिदिन आना-जाना रहता था जिसके बाद उसके साथ मेरा परिचय हुआ वह एक दिन मेरे दुकान में आया और उन्होंने कहा कि मैं पाश्चिम बंगाल आद्रा रेलवे डिवीजन के डीआरएम का पिoएo हूं फिर उसने एक दिन मुझे कहा यदि आपको कोई रिश्तेदार में काम करने लायक है तो ग्रुप डी में रेलवे में काम लगा देंगे मैं सपन का बात सुनकर मैं अपने दोनों भांजा जिसमें एक आसनसोल निवासी सुमित किशोर साव और एक जामताड़ा के मिहिजाम निवासी अजीत किशोर साव का रहने वाला था जिसको मैंने कहा यह तीनों को नौकरी लगाने के लिए सपन कुमार नाग से मिलाया मुलाकात करने के दरमियान सपन बोला कि रेलवे में नौकरी के लिए तीनों को 15लाख देना होगा तीन नौकरी के लिए हमने 6लाख 60हजार नगद अग्रिम भुगतान किया जिसे 5/8/ 2021 को दे दिया वही सपन बोला कि चेक में नहीं लेगा पैसा नगद देना होगा । इसी बीच हमें कुछ कागजात दिए साथ ही ड्रेस भी दिया कागज को जब मैंने जांच कराया तब पता चला कि यह सब कागज जाली है जब मैंने सपन को कहा नौकरी नहीं होगा आप मुझे पैसा लौटा दीजिए सपन कई बार समय दिया लेकिन नहीं आया जिसमें इसमें हम लोग बाध्य होकर हम सभी लोग निरसा थाना में लिखित शिकायत दिया एवं हमारे जो भी पैसा उसे दिया गया है उसे लौटाने को लेकर निरसा थाना में न्याय की गुहार लगाई।


