रास्ते में रोककर एक व्यक्ति पर किया जानलेवा हमला……
रास्ते में रोककर एक व्यक्ति पर किया जानलेवा हमला......


जयनगर थाना क्षेत्र बडाकर पुल के पास पुरानी रंजिश को लेकर बुधवार को करीब 2.30 बजे दिन कुछ लोगों ने चलकुशा थाना क्षेत्र अंतर्गत रसानी निवासी राजेन्द्र यादव को रास्ते में रोक लिया। आरोपियों ने सरेआम उसके साथ जमकर मारपीट शुरू कर दी। मारपीट के दौरान आरोपियों ने लाठी डंडे से मार पीट किया और पेट्रोल छिड़ककर उसे जिंदा जलाने का प्रयास करने लगे। तभी पीड़ित व्यक्ति के शोर मचाने पर वहां से गुजर रहे लोग उस तरफ दौड़ पड़े जिन्हें देख कर आरोपी मौके से फरार हो गए। पीड़ित ने आरोपियों के खिलाफ जयनगर थाना मे आवेदन दिया है दर्ज मामले के मुताबिक चलकुशा थाना क्षेत्र अंतर्गत रसानी गांव के पीड़ित राजेन्द्र यादव, पिता- गणेश यादव उम्र लगभग 43 वर्ष ने दी शिकायत में बताया कि मैं परसाबाद से सामान लेकर आ रहा था तभी रास्ते में बडाकर के पास चार लोग रोककर मेरे साथ मारपीट करके जान से मारने का प्रयास किया।




