राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा ओरिया में वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ विराट हिन्दू सम्मेलन का हुआ शुभारंभ
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा सदर प्रखण्ड स्थित ग्राम ओरिया में रविवार को विराट हिन्दू सम्मेलन का सफल आयोजन किया गया।

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा ओरिया में वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ विराट हिन्दू सम्मेलन का हुआ शुभारंभ
हजारीबाग : राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा सदर प्रखण्ड स्थित ग्राम ओरिया में रविवार को विराट हिन्दू सम्मेलन का सफल आयोजन किया गया। इस सम्मेलन में आसपास के अनेक गांवों और क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु, स्वयंसेवक एवं समाज के विभिन्न वर्गों के लोग उत्साहपूर्वक शामिल हुए। सनातन संस्कृति के संरक्षण एवं राष्ट्र निर्माण परिचय दिया गया।

सम्मेलन का शुभारंभ वैदिक मंत्रोच्चारण एवं विधिवत वैदिक यज्ञ के साथ किया गया। जिससे पूरे वातावरण में आध्यात्मिक ऊर्जा और पवित्रता का संचार हुआ। यज्ञ में विद्वान आचार्यों द्वारा वैदिक रीति-रिवाजों के अनुसार आहुतियां दी गई और उपस्थित जनसमूह ने श्रद्धा भाव से इसमें भाग लिया।

इससे पूर्व ओरिया, सखिया एवं लालपुर चौक सहित कई क्षेत्रों में भ्रमण एवं चौक- चौराहे पर जागरूकता एवं कला-कौशल अद्वितीय प्रदर्शन किया गया।

कार्यक्रम के दौरान आर्ष कन्या गुरूकुल एवं चरही गुरूकुल की बालिकाओं एवं बालकों ने अपने उत्कृष्ट कला कौशल का प्रभावशाली प्रदर्शन किया। उन्होंने भारतीय संस्कृति पर आधारित पारंपरिक शारीरिक कला-कौशलों का प्रदर्शन कर सभी दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। इस दौरान बोचो की बालिकाओं के झारखंडी नृत्य-संगीत का प्रस्तुत किया। दर्शक दीर्घा में उपस्थित लोगों का जमकर तालियां बटौरी।

सम्मेलन में उपस्थित वक्ताओं ने समाज में एकता, संस्कारों के संरक्षण, और राष्ट्र निर्माण में प्रत्येक नागरिक की भूमिका पर प्रकाश डाला। उन्होंने युवाओं को अपनी सांस्कृतिक जड़ों से जुड़ने, चरित्र निर्माण पर ध्यान देने और समाज के उत्थान में सक्रिय योगदान देने के लिए प्रेरित किया।

मौके पर चित्रकूट के महाराज स्वामी नाथ सिताराम, गुरूकुल के आचार्य कौटिल्य महाराज, संयोजक टेकलाल, मोहन साव, रामनवमी समिति ओरिया के अध्यक्ष हरेंद्र गुप्ता उर्फ राहुल, स्वंयसेवक अमरदीप यादव, दिलीप कुमार, नारायण यादव, प्रकाश साव, किशोरी साव, दिलीप साव, द्वारिका साव, कुंजलाल गोप, आशीष कुमार, बजरंगदल के सहसंयोजक गोविन्द यादव, बबलू यादव, घनश्याम कुमार, विष्णु कुमार, सखिया से अमरदीप कुमार, रामस्वरूप मिस्त्री, अमृतनगर से केदार, विजय, बिरबीर से गौतम वर्मा, अजय कुमार, गुडवा से अजीत गोप सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।



