राष्ट्रीय यादव सेना ने लगाया निःशुल्क नेत्र जांच शिविर,62 लोगों ने कराया जाँच
जरूरतमंदों का संगठन के द्वारा कराया जाएगा निशुल्क ऑपरेशन

राष्ट्रीय यादव सेना ने लगाया निःशुल्क नेत्र जांच शिविर,62 लोगों ने कराया जाँच
जरूरतमंदों का संगठन के द्वारा कराया जाएगा निशुल्क ऑपरेशन
गिरिडीह, मनोज कुमार।
गिरिडीह: तिसरी प्रखंड के ग्राम पंचायत गुमगी के उत्क्रमित उच्च विद्यालय गुमगी के प्रांगण में राष्ट्रीय यादव सेना द्वारा आयोजित निशुल्क एक दिवसीय नेत्र जांच शिविर में 62 लोगों ने अपने आंखों का जांच कराया l शिविर का उद्घाटन सेना के प्रदेश संगठन मंत्री सह गिरिडीह जिलाध्यक्ष धर्मेन्द्र यादव ने किया l उसके बाद गांव के बुजुर्ग रामाशीष सिंह का सर्वप्रथम आंख जांच कर शिविर का शुरुवात किया गया l कलावती मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल बेंगाबाद के द्वारा यह शिविर राष्ट्रीय यादव सेना के सौजन्य से लगाया गया था l

नेत्र चिकित्सक डॉ वीरेंद्र कुमार ने मरीजों का जांच किया और उन्हें उचित सलाह दिया l राष्ट्रीय यादव सेना के जिला अध्यक्ष धर्मेंद्र यादव ने कहा की तीसरी जैसे सुदूरवर्ती इलाकों में गरीब,बेबस, लाचार और गरीब तबके के लोग अपने आंखों का सही समय पर सही ढंग से इलाज नहीं करवा पाते हैं इसलिए हमारे संगठन के द्वारा यह निशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन कलावती अस्पताल के माध्यम से किया गया था जिसमें अनुभवी नेत्र चिकित्सक डॉ वीरेंद्र कुमार के द्वारा लोगों का इलाज किया गया l
उन्होंने कहा कि इस प्रकार के आयोजन से जरूरतमंदों को काफी सहायता मिलेगी l वहीं उन्होंने कहा कि जिन्हें ऑपरेशन की आवश्यकता है उन्हें निशुल्क ऑपरेशन कराया जायगा और संगठन के द्वारा हरसंभव मदद किया जायगा l आज के शिविर में 62 लोगों ने आंख का जांच कराया l




