Breaking Newsझारखण्डटेक्नोलॉजीताजा खबरदुनियादेशलाइफस्टाइललाइव न्यूज़

राष्ट्रीय मतदाता दिवस 2026 के अवसर पर प्रमंडलीय आयुक्त कार्यालय भवन में आज मतदाता शपथ कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

राष्ट्रीय मतदाता दिवस 2026 के अवसर पर प्रमंडलीय आयुक्त कार्यालय भवन में आज मतदाता शपथ कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

राष्ट्रीय मतदाता दिवस 2026 के अवसर पर प्रमंडलीय आयुक्त कार्यालय भवन में आज मतदाता शपथ कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

पलामू : राष्ट्रीय मतदाता दिवस 2026 के अवसर पर प्रमंडलीय आयुक्त कार्यालय भवन में आज मतदाता शपथ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार आयुक्त के सचिव बिजय वर्मा ने आयुक्त कार्यालय सहित विभिन्न संबद्ध कार्यालयों के अधिकारियों एवं कर्मियों को मतदाता शपथ दिलाई।

इस अवसर पर उपस्थित सभी अधिकारियों एवं कर्मियों ने लोकतंत्र में अपनी पूर्ण आस्था रखते हुए यह शपथ ली कि वे देश की लोकतांत्रिक परंपराओं की मर्यादा को बनाए रखेंगे तथा स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निर्वाचन की गरिमा को अक्षुण्ण रखते हुए, निर्भीक होकर अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। साथ ही यह शपथ लिया गया कि धर्म, वर्ग, जाति, समुदाय, भाषा अथवा अन्य किसी भी प्रलोभन से प्रभावित हुए बिना सभी निर्वाचनों में प्रक्रियानुसार अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।

मौके पर प्रशाखा पदाधिकारी राजेश कुमार गुप्ता, सहायक प्रशाखा पदाधिकारी मनीष कुमार, विकास कुमार सिंह, सचिन मीणा, प्रशांत कुमार, साकेत कुमार चौबे एवं रणधीर कुमार, सहायक जनसंपर्क पदाधिकारी बिजय कुमार ठाकुर, एसएमपीओ अमनदीप कुजूर, कनीय सचिवालय सहायक सोनू कुमार एवं अविनाश राज, आदित्य श्रीवास्तव, तनवीर, राहुल कुमार सहित आयुक्त कार्यालय, क्षेत्रीय परिवहन प्राधिकार कार्यालय, क्षेत्रीय शिक्षा संयुक्त निदेशक का कार्यालय, प्रमंडलीय जनसंपर्क कार्यालय एवं आयुक्त कार्यालय भवन में संचालित अन्य कार्यालयों के पदाधिकारी एवं कर्मीगण उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button