Breaking Newsझारखण्डटेक्नोलॉजीताजा खबरदुनियादेशलाइफस्टाइललाइव न्यूज़शिक्षा

राष्ट्रीय गणित दिवस सह गणित मेला का आयोजन, कबड्डी में शिशु वर्ग की बहनों ने जीता प्रथम स्थान

बरगंडा स्थित सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में सोमवार को राष्ट्रीय गणित दिवस सह गणित मेला का आयोजन किया गया।

राष्ट्रीय गणित दिवस सह गणित मेला का आयोजन, कबड्डी में शिशु वर्ग की बहनों ने जीता प्रथम स्थान

गिरिडीह, मनोज कुमार।

गिरिडीह : बरगंडा स्थित सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में सोमवार को राष्ट्रीय गणित दिवस सह गणित मेला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ डॉ. अनिल कुशवाहा (प्राचार्य, जी. डी. बगड़िया शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय), प्रधानाचार्य आनंद कमल, प्रमुख कोकिल चंद एवं अजीत मिश्रा द्वारा श्रीनिवास रामानुजन के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन कर श्रद्धा-सुमन अर्पित करने के साथ हुआ।
इस अवसर पर विद्यार्थियों ने गणित के विभिन्न आयामों पर आकर्षक मॉडल प्रस्तुत किए तथा रामानुजन के जीवन-चरित्र पर प्रकाश डाला।

डॉ. अनिल कुशवाहा ने कहा कि हमें गणित के प्रश्नों से घबराना नहीं चाहिए, बल्कि सरलता से उन्हें हल करने का प्रयास करना चाहिए। मात्र 33 वर्षों की अल्पायु में सीमित संसाधनों के बावजूद श्रीनिवास रामानुजन ने गणित को ऐसे सूत्र और सिद्धांत दिए, जो आज भी विश्वभर में पढ़ाए जाते हैं। राष्ट्रीय गणित दिवस पर उनके योगदान को स्मरण करते हुए गणित को नवाचार की दिशा में आगे बढ़ाने का संकल्प लेना चाहिए।

प्रधानाचार्य आनंद कमल ने कहा कि शिक्षा, तकनीक, अंतरिक्ष, अर्थव्यवस्था और रोजमर्रा की जिंदगी में गणित की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। इसी क्रम में 36वें प्रांतीय खेलकूद समारोह, रतनपुर टुंडी में विद्यालय के शिशु वर्ग की बहनों ने कबड्डी प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त कर विद्यालय का मान बढ़ाया। इस अवसर पर विजेता बहनों को मेडल और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।

प्रधानाचार्य ने बताया कि यह सफलता बहनों की कड़ी मेहनत एवं कोच अनिता कुमारी के उचित मार्गदर्शन का परिणाम है।
कार्यक्रम को सफल बनाने में मनोज कुमार चौधरी, अनिल कुमार, राजेंद्र लाल बरनवाल, सुमन मंडल, मोनालिसा एवं आनंद पाठक का सराहनीय योगदान रहा।

Related Articles

Back to top button