Breaking Newsझारखण्डताजा खबरराजनीतिलाइव न्यूज़

कुशवाहा छात्रावास सिहोडीह में कुशवाहा संघ के जिला अध्यक्ष इंदर नारायण प्रसाद की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन किया गया ।

कुशवाहा छात्रावास सिहोडीह में कुशवाहा संघ के जिला अध्यक्ष इंदर नारायण प्रसाद की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन किया गया ।

 

कुशवाहा छात्रावास सिहोडीह में कुशवाहा संघ के जिला अध्यक्ष इंदर नारायण प्रसाद की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन किया गया ।

गिरिडीह, मनोज कुमार।

गिरिडीह :  कुशवाहा छात्रावास सिहोडीह में कुशवाहा संघ के जिला अध्यक्ष इंदर नारायण प्रसाद की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य रुप से जननायक स्वर्गीय रीतलाल प्रसाद वर्मा की आदमकद प्रतिमा का अनावरण आगामी 1 फरवरी को उनके जन्मदिन के अवसर पर किया जाना है उनकी तैयारियों को लेकर साथ ही साथ झंडा मैदान में उनके विचारों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए विशाल आम सभा का आयोजन किया जाना है इसे लेकर रणनीति बनाने और कार्य रूप देने के लिए विचार विमर्श किया गया। मुख्य रूप से आने वाली 1 फरवरी को जिला परिषद मुख्य द्वार पर स्वर्गीय रीतलाल वर्मा चौक पर उनके आदम कद प्रतिमा का अनावरण होना है जो प्रतिमा बनारस से बनकर गिरिडीह पहुंच रही है और उसके सौंदर्यीकरण और मंच को लेकर रीतलाल प्रसाद वर्मा विचार मंच लगातार झारखंड से लेकर दिल्ली महाराष्ट्र सूरत जैसे शहरों का दौरा उनके विचारों से प्रेरित लोगों के बीच किया जा रहा है।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से रीतलाल प्रसाद वर्मा विचार मंच के अध्यक्ष भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष आदरणीय प्रणव वर्मा उपस्थित रहे

तय किया गया कि मुख्य रूप से यह कार्यक्रम झंडा मैदान में आदरणीय रीतलाल प्रसाद वर्मा विचार मंच के बैनर तले आयोजित की जाएगी जिसमें झारखंड के तमाम जिलों से बिहार उत्तर प्रदेश सूरत से लोग इसमें शिरकत करेंगे और प्रदेश के बड़े-बड़े जनप्रतिनिधि इस की शोभा बढ़ाते हुए आदरणीय वर्मा जी के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने में सहयोग करेंगे। इसमें मुख्य रूप से जनसभा के बाद एक बहुत ही विशाल रैली के रूप में झंडा मैदान से निकलकर प्रतिमा अनावरण स्थल तक पूरे गाजे-बाजे के साथ पूरा मंच प्रस्थान करेगा और सम्मानित अतिथियों के कर कमलों द्वारा इस जननायक के आदमकद प्रतिमा का अनावरण होगा।

 

 

जन जन के नेता थे आदरणीय रीतलाल जाति धर्म से परे समाज की राजनीति इनके रग-रग में बसा था।

 

इसी को लेकर यह कार्यक्रम कैसे सफल हो संचालन समिति का गठन कार्यक्रम को लेकर व्यवस्था गांव गांव तक रथ रवाना कर के लोगों को इनके विचारों से अवगत कराते हुए इस कार्यक्रम में शरीक होने का कार्यक्रम जैसे कई मुद्दों पर गहन मंथन किया गया और निर्णय लिया गया सर्वदलीय सभी दलों के जनप्रतिनिधियों को समाज के युवा साथियों को रीतलाल प्रसाद वर्मा विचार मंच आमंत्रण देगी जो इनके विचारों से प्रभावित हैं शवों का इस मंच पर इस कार्यक्रम में हार्दिक अभिनंदन है

दिलीप बर्मा ने एकता की ताकत का एहसास कराने और जननायक के विचार को जान जन तक पहुंचाने की बात की

इंजीनियर विनय सिंह जी ने सभी समाज के लोगों से जो रितलाला बाबू के विचारो से प्रभावित थे को आमंत्रित किया ।

जन जन की सोच में बसे हैं रीतलाल के भाव कार्यकारी अध्यक्ष मुन्ना कुशवाहा ने अपने विचार दिए ।

 

बैठक में संघ के कार्यकारी अध्यक्ष मुन्ना प्रसाद कुशवाहा कोषाध्यक्ष डॉ कुलदीप नारायण महामंत्री ओमप्रकाश महतो सलाहकार सह कांग्रेस नेता बासुदेव वर्मा भाजपा के वरीय नेता सह जिला किसान मोर्चा अध्यक्ष दिलीप बर्मा युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष दीपक कुमार प्रखंड अध्यक्ष राज किशोर प्रसाद संगठन मंत्री बैजनाथ प्रसाद भेजु भाजपा उपाध्यक्ष महेंद्र प्रसाद बर्मा युवा नेता सह जिला परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि मनीष कुमार केशव क्रांतिकारी वरीय उपाध्यक्ष तारकेश्वर प्रसाद वर्मा सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के जिला प्रभारी महेश अमन कैलाशपति वर्मा शिक्षक बसंत कुमार महेंद्र प्रसाद वर्मा रामानंद वर्मा रामदेव प्रसाद वर्मा केशव क्रतिकारी , अधिवक्ता राजकिशोर प्रसाद कुशवाहा प्रतिनिधि मनोज वर्मा रामचंद्र प्रसाद ,दुर्योधन प्रसाद वर्मा राजेश कुमार मृदुल सहित सैकड़ों सक्रिय पदाधिकारी और साथियों ने भाग लिया ।इस कार्यक्रम को भव्य बनाने के लिए जी जान से रीतलाल प्रसाद वर्मा विचार मंच और कुशवाहा संघ गिरिडीह प्रयासरत है ।

Related Articles

Back to top button