राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर गिरिडीह पुलिस की ओर से शहरी क्षेत्र में रन फॉर यूनिटी का आयोजन किया गया।

गिरीडीह, मनोज कुमार।
गिरीडीह: राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर गिरिडीह पुलिस की ओर से शहरी क्षेत्र में रन फॉर यूनिटी का आयोजन किया गया। इस दौरान पुलिस पदाधिकारी और जवानों द्वारा शहर के झंडा मैदान से मार्च पास्ट की शुरुवात की गई। जो टावर चौक कालीबाड़ी चौक मौलाना अब्दुल कलाम चौक होते हुए बड़ा चौक पहुंची। इस दौरान सारे जहां से अच्छा के धुन से पूरा माहौल देशभक्ति की रंग में रंग गया। इस बाबत डीएसपी संजय राणा ने बताया कि पूरे देश भर में लोह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की 148 वी जयंती मनाई जा रही है। उन्होंने अखंड भारत के निर्माण में अपने आप को निछावर कर दिए थे। पूज्य बापू ने सरदार वल्लभभाई पटेल को लोह पुरुष की संज्ञा दिए थे।वास्तव में वह लोह पुरुष थे।

उन्होंने युवाओं से वल्लभभाई पटेल के बताए गए मार्गों पर चलने का आह्वाहन किया और कहा की उन्होंने जिस तरह से जाति-धर्म से ऊपर उठ कर देश की अखंडता और एकता को मजबूत करने का काम किया है। इसी का नतीजा है कि आज हम अपने देश में आजादी का जश्न मना रहे हैं। मौके पर एसडीपीओ अनिल कुमार सिंह नगर थाना के प्रभारी थानेदार भिखारी राम समेत सैकड़ो की संख्या में जवान शामिल थे।