
संयुक्ता न्युज डेस्क
बरकट्ठा – बरकट्ठा प्रखण्ड अंतर्गत ग्राम पंचायत बेड़ोकला देवी मंडप में भव्य रामलीला मंचन का आयोजन किया गया है l
11 दिनों तक चलने वाले रामलीला मंचन शुक्रवार को सायंकाल सात बजे से आरंभ हुआ l
रामलीला कार्यक्रम का उद्घाटन बरकट्ठा उत्तरी 08 भावी जिला परिषद उम्मीदवार अपराजिता चौधरी ने प्रभु श्रीराम की आरती कर विधिवत फीता काटकर किया । अपराजिता ने कही कि रामायण की कहानियों से हमें प्रेरणा मिलती है। हमें श्रीराम के आदर्शों पर चलना चाहिए। रामायण में श्रीराम के जन्म के बहुत ही सुंदर दृश्य प्रस्तुत किया गया। रामलीला का कार्यक्रम बनारस के कलाकारों द्वारा मंचन किया जा रहा है।
इस मौके पर भाजपा बेड़ोकला मंडल महामंत्री रवीन्द्र शर्मा , वार्ड सदस्या बैजन्ती देवी, महेश गुप्ता, संजय पंडित, सुदामा साव, सरयू बैठा, राजेश बैठा, सिकंदर बैठा, रंजीत शर्मा, पिंटू रजक, गाँधी रजक, प्रकाश पाण्डेय, सुजीत शर्मा, पंकज शर्मा, दशरथ पंडित, संदीप रजक, रामचन्द्र राणा, प्रदीप साव, टिंकू साव, विजय ठाकुर समेत सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित रहें।



