रामनवमी महासमिति के अध्यक्ष ने पुलिस अधीक्षक से की मुलाकात
डीजे बजाने को लेकर अखाड़ाधारियों पर हुए केस मे सभी को दोषमुक्त करने कि मांग की

रामनवमी महासमिति के अध्यक्ष ने पुलिस अधीक्षक से की मुलाकात
डीजे बजाने को लेकर अखाड़ाधारियों पर हुए केस मे सभी को दोषमुक्त करने कि मांग की
अखाड़ाधारियों को परेशानियों से निजात दिलाना है मेरा कर्तव्य : कुणाल यादव
हज़ारीबाग : हज़ारीबाग़ की ख्यातिपूर्ण और ऐतिहासिक रामनवमी को सौहार्दपूर्ण वातावरण में शांति और अमन के साथ संपन्न होने के बाद कई अखाड़ाधारियों के ऊपर विभिन्न थाना मे डीजे बजाने को लेकर केस कर दिया गया है जिसको लेकर अखाड़ा धारियों मे भय का माहौल है. साथ ही कई अखाड़ाधारियों के ऊपर शांति भंग करने का भी केस किया गया है . इन्ही सब मामले को लेकर हजारीबाग रामनवमी महासमिति के अध्यक्ष कुणाल यादव के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल हजारीबाग पुलिस अधीक्षक से मुलाकात किया. इस संबंध में रामनवमी महासमिति के प्रतिनिधिमंडल ने पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपते हुए यह मांग किया कि डीजे संबंधित जो भी केस दर्ज है उन्हें हटाया जाए साथ ही अन्य मामलों में जो निर्दोष हैं उन्हें दोषमुक्त किया जाए. इन मांगों पर पुलिस अधीक्षक ने सहानुभूति पूर्वक विचार करने का आश्वासन दिया है

साथ ही उन्होंने यह भी स्पष्ट किया है कि किसी भी निर्दोष के ऊपर करवाई नहीं की जाएगी अनुसंधान करने के बाद जो शांति व्यवस्था में खलल डालने का प्रयास करने का दोषी पाए जाएंगे करवाई उन्हीं पर की जाएगी जो निर्दोष हैं उन्हें परेशान नहीं किया जाएगा . रामनवमी महासमिति के अध्यक्ष कुणाल यादव ने अखाड़ा धारियों व राम भक्तों को आश्वस्त करते हुए कहा कि वे अंतिम समय तक उनके साथ खड़े रहेंगे उन्हें उनकी परेशानियों से निजात दिलाकर रहेंगे .



