रामनवमी पर्व के अवसर पर बुधवार की रात सिहोडीह स्थित हनुमान मंदिर प्रांगण में नवयुवक संघ समिति सिहोडीह की ओर से भक्ति जागरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

गिरिडीह, मनोज कुमार।
गिरिडीह : रामनवमी पर्व के अवसर पर बुधवार की रात सिहोडीह स्थित हनुमान मंदिर प्रांगण में नवयुवक संघ समिति सिहोडीह की ओर से भक्ति जागरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान भक्ति जागरण मंडली द्वारा एक से बढ़कर एक भगवान श्री राम और बजरंगबली का भजन प्रस्तुत किया गया। भक्ति जागरण को सुनने के लिए आसपास के काफी संख्या में लोग शामिल हुए। इस दौरान एक से बढ़कर एक भजन सुनकर सभी भावविभोर हो उठे। देर रात तक यह कार्यक्रम जारी रहा इस दौरान लोगों ने भक्ति जागरण का खूब लुप्त उठाया। कार्यक्रम में पूर्व विधायक निर्भय शाहवादी, भाजपा जिला अध्यक्ष महादेव दुबे, वार्ड 11 के पार्षद अशोक राम आदि भी शामिल हुए। इस बाबत पूर्व विधायक ने कहा कि विभिन्न इलाकों का भ्रमण कर सिहोडीह पहुंचे।

कहा कि हर और रामनवमी को लेकर उत्साह का माहौल देखने को मिला। पूरा इलाका राममय हो गया है। उन्होंने गिरिडीह वासियों के लिए प्रभु श्री राम मां दुर्गा और बजरंगबली से सुख शांति और समृद्धि की कामना की। उन्होंने सभी को चैत नवरात्रि और रामनवमी की शुभकामनाएं दी और शांति पूर्वक रामनवमी पर्व मनाने की अपील की।

वार्ड पार्षद अशोक राम ने कहा कि सिहोडीह में भक्ति जागरण का आयोजन किया गया। उन्होंने भी सभी से शांतिपूर्वक जुलूस निकालने की बातें कहीं। कार्यक्रम के अंत में खिचड़ी प्रसाद का वितरण किया गया। भक्ति जागरण में गोविंद तुरी एजाज अहमद सोनू, महेंद्र वर्मा ,पूजा कमेटी के शिबू चंद्रवंशी वार्ड पार्षद अशोक राम ,प्रमोद स्वर्णकार पप्पी सिंह सोनू चंद्रवंशी, शिबू चंद्रवंशी वार्ड सहित कई लोग मौजूद थे