रामनवमी पर ही डीजे बैन क्यों? तुष्टिकरण की राजनीति बंद करे सरकार – किशोर पांडेय
रामनवमी पर ही डीजे बैन क्यों? तुष्टिकरण की राजनीति बंद करे सरकार – किशोर पांडेय

रामनवमी पर ही डीजे बैन क्यों? तुष्टिकरण की राजनीति बंद करे सरकार – किशोर पांडेय
पलामू: भाजपा के वरिष्ठ नेता और सुप्रीम कोर्ट के अधिवक्ता श्री किशोर पांडेय ने रामनवमी के अवसर पर डीजे पर लगाए गए प्रतिबंध को लेकर हेमंत सरकार पर तीखी प्रतिक्रिया दी है।
श्री पांडेय ने कहा कि रामनवमी जैसे आस्था और परंपरा के पर्व पर डीजे पर रोक लगाना सरकार की दोहरी नीति को दर्शाता है।अगर कानून-व्यवस्था के नाम पर डीजे पर प्रतिबंध लगाया जाता है तो वही नियम सभी समुदायों के जुलूसों और आयोजनों पर समान रूप से लागू होना चाहिए।
श्री पांडेय ने कहा कि एक तरफ सरकार शांति व्यवस्था की बात करती है और दूसरी तरफ अलग-अलग समुदायों के लिए अलग नियम बनाती है। यह नीति कहीं न कहीं तुष्टिकरण की राजनीति को बढ़ावा देती है।
श्री पांडेय ने व्यंग्य करते हुए कहा कि क्या अब कानून और नियम भी पर्व देखकर तय किए जाएंगे? अगर डीजे से कानून-व्यवस्था प्रभावित होती है तो प्रतिबंध सभी जगह होना चाहिए, और अगर नहीं होती तो फिर रामनवमी पर ही रोक क्यों?
श्री पांडेय ने कहा कि सरकार को वोट बैंक की राजनीति छोड़कर समान कानून और समान व्यवहार की नीति अपनानी चाहिए। लोकतंत्र में प्रशासन की जिम्मेदारी है कि सभी समुदायों के साथ समान और निष्पक्ष व्यवहार किया जाए, तभी समाज में विश्वास और सौहार्द बना रहेगा।



