रामनवमी पर निकली भव्य मंगला आरती जुलूस, सैकड़ों श्रद्धालु हुए शामिल
रामनवमी के पावन अवसर पर गिरिडीह टावर चौक स्थित महावीर सेवा समिति द्वारा महावीर मंदिर से भव्य मंगला आरती जुलूस निकाला गया।

रामनवमी पर निकली भव्य मंगला आरती जुलूस, सैकड़ों श्रद्धालु हुए शामिल
गिरिडीह: मनोज कुमार।
गिरिडीह : रामनवमी के पावन अवसर पर गिरिडीह टावर चौक स्थित महावीर सेवा समिति द्वारा महावीर मंदिर से भव्य मंगला आरती जुलूस निकाला गया। इस धार्मिक आयोजन में सैकड़ों श्रद्धालु शामिल हुए, जिनमें बड़ी संख्या में महिलाएं आरती की थाल लेकर शामिल रहीं।

जुलूस मंदिर प्रांगण से शुरू होकर कालीबाड़ी चौक, मकतपुर, शांतिभवन रोड होते हुए पुनः मंदिर परिसर पहुंचा। पूरे मार्ग में श्रद्धालुओं ने “जय श्री राम” और “जय हनुमान” के जयकारों से माहौल को भक्तिमय बना दिया।

आयोजकों ने बताया कि मंगला आरती जुलूस हर वर्ष रामनवमी के अवसर पर निकाला जाता है, जिसमें शहर भ्रमण के बाद श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण किया जाता है।

इस अवसर पर वार्ड पार्षद आरती देवी सहित हब्लू गुप्ता, दिनेश अग्रवाल, रंधीर विश्वकर्मा, बिनोद शर्मा, मनोज कुमार मुन्ना, संजय गुप्ता, दीपक गुप्ता, राजेश सिन्हा, पिंटू तर्वे समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।




