रामगढ़ पुलिस की बड़ी सफलता: 12 लाख नकदी व सोने-चाँदी की चोरी का खुलासा, मुख्य आरोपी बोकारो से गिरफ्तार
जेल रोड निवासी मनोज कुमार साव के घर 07 दिसंबर की सुबह हुई 12 लाख रुपये नकद व सोने-चाँदी के जेवरात की बड़ी चोरी का रामगढ़ पुलिस ने खुलासा कर दिया है।

रामगढ़ पुलिस की बड़ी सफलता: 12 लाख नकदी व सोने-चाँदी की चोरी का खुलासा, मुख्य आरोपी बोकारो से गिरफ्तार
रिपोर्ट – अभिषेक मिश्रा
रामगढ़।
जेल रोड निवासी मनोज कुमार साव के घर 07 दिसंबर की सुबह हुई 12 लाख रुपये नकद व सोने-चाँदी के जेवरात की बड़ी चोरी का रामगढ़ पुलिस ने खुलासा कर दिया है। मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी शनि करमाली उर्फ शनि लोहरा (24) को बोकारो जिले के दुन्दीबाग बाजार स्थित झोपड़पट्टी से गिरफ्तार किया।

एसपी अजय कुमार के निर्देश पर एसडीपीओ परमेश्वर प्रसाद के नेतृत्व में एक विशेष जांच टीम (SIT) गठित की गई थी। टीम ने तकनीकी जांच और लगातार छापेमारी के आधार पर आरोपी को दबोचा।

पूछताछ में आरोपी ने चोरी की बात कबूल की। उसकी निशानदेही पर चोरी किए गए नकदी व सोने-चाँदी के जेवरात बरामद कर लिए गए, जिनमें से कुछ सामान वह बोकारो ले गया था और कुछ अपने घर में छिपाकर रखा था।
पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में राहत की भावना है।



